फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दालमंडी: मार्केट की सबसे ऊंची बिल्डिंग सहित 8 भवनों पर चला हथौड़ा, लगाए गए 200 मजदूर; मिल चुका है मुआवजा

Thu, 22 Jan 2026 05:58 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Dalmandi Varanasi: दालमंडी चौड़ीकरण की कार्रवाई लगातार जारी है। बुधवार को सबसे ऊंची बिल्डिंग पर जब हथौड़ा चला तो लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस पैरामिलिट्री फोर्स की मौजूदगी में अभियान को आगे बढ़ाया गया।
विज्ञापन
1 of 5
दालमंडी में सबसे ऊंची बिल्डिंग पर चला हथौड़ा। - फोटो : अमर उजाला
Varanasi News: दालमंडी की सबसे ऊंची बिल्डिंग सहित एक दिन में 8 भवनों पर हथौड़ा चलाया गया। पहले 11, फिर 6 और आज 8 भवनों सहित कुल 25 भवनों को तोड़ने की कार्रवाई हुई। इसके लिए 200 मजदूर लगाए गए हैं। पुलिस पैरामिलिट्री फोर्स की मौजूदगी में अभियान को आगे बढ़ाया गया। लोग विरोध भी करते रहे। सुबह जैसे ही दालमंडी प्रशासनिक टीम की एंट्री हुई पूरा इलाका छावनी में तब्दील हो गया। 

विज्ञापन

2 of 5
मार्केट में भारी मात्रा में तैनात रही पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
मौके पर पहुंचे पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने सबसे पहले दुकानों को बंद कराया, इसके बाद पीडब्ल्यूडी के मजदूरों ने ताबड़तोड़ हथौड़ा एक्शन शुरू कर दिया। ध्वस्तीकरण की जद में आए मकानों में दालमंडी की सबसे ऊंची और बड़ी बिल्डिंग भी शामिल रही, जिसे धराशायी करने का काम शुरू होते ही पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस और राजस्व विभाग के अधिकारी लाउड हेलर से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील कर रहे थे।
विज्ञापन

3 of 5
भवन को तोड़ते मजदूर। - फोटो : अमर उजाला
एडीएम सिटी आलोक वर्मा ने बताया कि दालमंडी चौड़ीकरण योजना में प्रभावित लोग स्वेच्छा से कैंप ऑफिस पहुंचकर रजिस्ट्री करा रहे हैं और हर कार्रवाई में संबंधित भवन स्वामियों की सहमति ली जा रही है। चौक थाने में कैंप ऑफिस में अब तक 25 मकानों की रजिस्ट्री हो चुकी है, जिनका मुआवजा भी वितरित किया जा चुका है। 21 जनवरी को उन 8 मकानों का ध्वस्तीकरण शुरू कराया गया है जिन्हें पहले ही मुआवजा मिल चुका था।

4 of 5
कार्रवाई के दाैरान माैजूद लोग। - फोटो : अमर उजाला
सीएम योगी ने जाना चौड़ीकरण का हाल
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को एक दिवसीय बनारस दौरे के दौरान सर्किट हाउस में दालमंडी चौड़ीकरण योजना की प्रगति की समीक्षा की थी। बैठक के बाद से ध्वस्तीकरण की कार्रवाई में तेजी लाई गई है, लेकिन तंग गलियों के चलते बुलडोजर की सीधी एंट्री संभव नहीं होने के कारण पहले छतों से हथौड़ों के जरिये मकानों को गिराया जा रहा है। पीडब्ल्यूडी के अधिकारी केके सिंह ने बताया कि 21 जनवरी को दालमंडी के कुल आठ भवनों पर कार्रवाई शुरू की गई है। सभी भवन बहुमंजिला हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दालमंडी चौड़ीकरण की कार्रवाई जारी है। - फोटो : अमर उजाला
रास्ता साफ होने के बाद होगी बुलडोजर की एंट्री
दालमंडी की गलियां सकरी होने के कारण चौड़ीकरण अभियान को रफ्तार नहीं मिल पा रही है। दिन में मकानों को तोड़ने के बाद रात में मलबा हटाने का काम किया जा रहा है। चौक थाने से मुसाफिर खाना की ओर जाने वाला मार्ग कई जगहों पर बेहद सकरा है। इन स्थानों पर मकानों को आगे से तोड़ने के बाद गली में बुलडोजर की एंट्री होगी। एडीएम सिटी आलोक वर्मा ने बताया कि फिलहाल गली के दोनों ओर ‘नेक’ बना हुआ है। जब इन मकानों को पूरी तरह ध्वस्त कर लिया जाएगा, तब बुलडोजर से भवनों को तोड़ने का काम शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें