Dalmandi Varanasi: दालमंडी में चौड़ीकरण को लेकर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई लगातार जारी है। बीते 29 अक्तूबर को यहां पहली बार दुकान-और मकान पर प्रशासन का हथाैड़ा चला। दूसरी तरफ, अब यहां जमीनों के दाम भी बढ़ने लगे हैं।
विज्ञापन
1 of 13
दालमंडी गली में प्रशासनिक टीम।
- फोटो : Amar Ujala
Varanasi News: दालमंडी में सड़क चौड़ीकरण ने इलाके में जमीनों की कीमत बदल दी है। जहां पहले 10×10 फीट या 100 वर्ग फीट की छोटी दुकानों के लिए 25–30 लाख से अधिक देने वाला कोई नहीं था, वहीं अब वही दुकानें 60 लाख रुपये से ऊपर जा रही हैं। चौड़ीकरण शुरू होने के बाद इलाके में निवेश और व्यापारिक संभावनाएं तेजी से बढ़ी हैं। तंग गलियों का पुराना बाजार अब सबसे महंगे व्यावसायिक क्षेत्रों में गिना जाने लगा है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 13
दालमंडी में ध्वस्तीकरण के दाैरान माैजूद पुलिस।
- फोटो : संवाद
रियल इस्टेट कारोबारियों का कहना है कि दालमंडी की छोटी दुकानें भी अब सोने का सौदा साबित हो रही हैं। स्थिति यह है कि 10×10 वर्ग फीट की दुकानों की कीमतें 60 लाख रुपये तक पहुंच चुकी हैं, जो कि पिछले साल की तुलना में लगभग दोगुनी बढ़ी हैं। एक बड़े कारोबारी ने बताया कि पिछले साल क्षेत्र की तंग गलियों के कारण लोगों की निवेश की इच्छा नहीं थी। लेकिन जैसे ही चौड़ीकरण की घोषणा हुई और सरकार ने इस पर अमल शुरू किया, इलाके के लिए विकास की नई संभावनाएं खुलने लगीं।
विज्ञापन
3 of 13
दालमंडी में मलबे के बीच होकर जाती महिलाएं।
- फोटो : अमर उजाला
व्यापारी मानते हैं कि सड़क चौड़ी होने के बाद ग्राहकों का आवागमन बढ़ेगा, दुकानों का स्वरुप बदल जाएगा, व्यापार के तरीके बदल जाएंगे। अभी तक वाराणसी के अलावा बाहरी लोग इस गली में नहीं आते हैं, वह भी आएंगे तो यह बाजार चमक उठेगा।
4 of 13
दालमंडी
- फोटो : अमर उजाला
नए सिरे से डिजायन करने लगे भवन: चौड़ीकरण वाली सड़क के आसपास जो भवन अभी चौड़ीकरण की जद में नहीं आए हैं। उन्होंने रियल एस्टेट से जुड़े लोगों से बात करना शुरू कर दिया है। कुछ भवन को नए सिरे से डिजायन कर रहे हैं ताकि अधिक से अधिक दुकानें निकल आएं और कई लोग ऐसे हैं जो अपने मकानों को महंगे दाम पर बेचकर शहर में अन्य किसी जगह शिफ्ट होने की तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 13
दालमंडी में खुलीं दुकानें।
- फोटो : अमर उजाला
दालमंडी में बचे सत्तार कटरे के निर्माण को तोड़ा
दालमंडी चौड़ीकरण योजना के तहत सत्तार कटरे के बाकी बचे निर्माण को तोड़ा गया। मजदूरों को लगाकर हथौड़े से तोड़ा जा रहा है। साथ ही मलबे को हटवाने की भी कार्रवाई कराई जा रही है। पुलिस का चक्रमण जारी रहा और दिन भर माहौल सामान्य रहा। चौक थाने में खुले पीडब्ल्यूडी के कैंप कार्यालय में लोग पूछताछ कर रहे हैं।
विज्ञापन
6 of 13
दालमंडी में ध्वस्तीकरण के दाैरान माैजूद पुलिस।
- फोटो : संवाद
पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता केके सिंह ने बताया कि नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। रविवार के कारण रजिस्ट्री नहीं हुई है। सोमवार से रजिस्ट्री के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि इस कटरे के सभी हिस्सेदारों ने अपना हिस्सा नहीं दिया है। जिसके कारण कार्रवाई पूरी नहीं हुई थी। दालमंडी चौड़ीकरण योजना में 17.4 मीटर में सड़क, फीटपाथ और नाली होगी। सड़क के मध्य से 8.5 मीटर दोनों ओर सड़क होगी। दोनों ओर फीटपाथ हरियाली के साथ 3.2 मीटर का होगा। बिजली, सीवर, पानी, जल निकासी, टेलीफोन, इंटरनेट के तार, सीएनजी, पीएनजी भूमिगत होंगे।
विज्ञापन
7 of 13
दालमंडी में पुलिस फोर्स।
- फोटो : अमर उजाला
मुसाफिर खाना : यहां अभी महिलाओं से जुड़ा कॉस्टमेटिक समेत अन्य काम होते हैं। 10 महीने पहले तक यहां दुकानें 20 लाख रुपये तक में बिक रही थी। उसकी कीमत अब 40 से ऊपर है। बल्कि 40 लाख रुपये तक अभी कोई बात करने को तैयार नहीं हैं। अब जो दुकानदार चौड़ीकरण के बाद फ्रंट पर आएंगे उन्होंने भवन को नए सिरे से डिजायन करने की योजनाएं बनानी शुरू कर दी है।
8 of 13
दालमंडी में बढ़ रहे हैं जमीनों के रेट।
- फोटो : अमर उजाला
मिर्जा अच्छू कटरा : अभी यहां सबसे अधिक इलेक्ट्रॉनिक्स आइटम मिलते हैं। 10 महीने पहले तक जिन दुकानों की अनुमानित कीमत 30 लाख तक थी, वह अब 60 लाख पार कर गई है। दुकानों के किराये तक में दोगुनी बढ़ोतरी की तैयारी है। कुछ दुकानदारों ने अपनी दुकानें मिलाकर उन्हें इलेक्ट्रॉनिक्स के शोरूम में बदलने की योजना बना ली है।
9 of 13
दालमंडी में लोगों से अपील करते वीडीए के कर्मचारी।
- फोटो : अमर उजाला
सत्तार मार्केट : अभी इस मार्केट में प्लास्टिक के सामान और कपड़े मिलते हैं। यहां के रेट में भी बहुत उछाल आए हैं। जो दुकान 20-25 लाख रुपयों की थी, वह 50 लाख तक पहुंच गई है। इन्हीं बाजारों में दुकानदारों से कई बिल्डर ने बात करनी शुरू कर दी है। वह उन्हें और अधिक रुपये देने की बात कह रहे हैं। उनकी योजना मार्केट में होटल तैयार करने की है।
10 of 13
दालमंडी चौड़ीकरण में मकान का सत्यापन करने पहुंचे लोग।
- फोटो : संवाद
नारियल बाजार : चौक थाने से उतरते ही इस जगह पर मोबाइल व पूजा सामग्री से जुड़ा बाजार शुरू होता है। इस बाजार में 10×10 की दुकान के रेट 60 लाख के भी पार कर गए हैं। अभी यहां दुकानदार और इंतजार कर रहे हैं। माना जा रहा है कि सड़क चौड़ीकरण के बाद अगले साल तक यहां दुकानों के दाम एक करोड़ के पार कर जाएंगे। यहां भी बड़े बिल्डरों की नजर है।
11 of 13
दालमंडी चौड़ीकरण योजना के तहत हो रही कार्रवाई।
- फोटो : ड्रोन शॉट
दालमंडी शहर का मध्य इलाका है। सड़क चौड़ीकरण के बाद कारोबार के कई गुना बढ़ने की पूरी संभावनाएं हैं। नए लोगों के लिए जगह तो नहीं बची है, लेकिन जिन लोगों के मकान अथवा दुकान पीछे हैं, वह आगे आ जाएंगे। - अनूप दुबे, उपाध्यक्ष, पूर्वांचल रियल इस्टेट एसोसिएशन।
12 of 13
दालमंडी चौड़ीकरण योजना की कार्रवाई जारी।
- फोटो : ड्रोन शॉट
दालमंडी में जिन लोगों को मुआवजा मिल रहा है, वह कहीं और जाकर शिफ्ट होंगे। इससे भी रियल इस्टेट के कारोबार में बढ़ोतरी होगी। जिन लोगों के मकान और दुकान आगे आ रहे हैं, उनके लिए सोने पर सुहागा जैसा अवसर है। कई लोग अपनी प्रॉपर्टी को महंगे दामों पर बेचकर कहीं और शिफ्ट होने की तैयारी में हैं। - रामगोपाल सिंह, रियल इस्टेट कारोबारी।
दालमंडी चौड़ीकरण की घोषणा के बाद से ही भवन स्वामियों ने अपने दुकानों के रेट बढ़ा दिए हैं। वर्तमान सर्किल रेट से कई गुना महंगे दामों पर लोग इसे खरीद भी रहे हैं। दालमंडी के दुकान और मकान इस समय सोने का सौदा साबित हो रहे हैं। - अनुज डिडवानिया, संरक्षक, पूर्वांचल रियल इस्टेट एसोसिएशन।