फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्वांचल में दिखा फैनी तूफान का असर, चंदौली और सोनभद्र में पांच की गई जान, हुआ झमाझम बारिश

Fri, 03 May 2019 04:20 PM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,चंदौली/सोनभद्र
विज्ञापन
1 of 7
उड़ीसा में आए फैनी तूफान का असर गुरुवार की देर शाम पूर्वांचल तक पहुंच गया। चंदौली में शाम छह से सात बजे के बीच आई तेज आंधी और बारिश ने भारी तबाही मचाई। यहां बिजली गिरने से पांच लोगों की मौत हो गई और पांच घायल हो गए। देखें आगे की स्लाइड्स में...
विज्ञापन

2 of 7
पूर्वांचल में जगह-जगह पेड़ और बिजली के खंभे गिर जाने से यातायात अवरुद्ध हो गया। ट्रांसफार्मर बिजली के तार टूट कर जमीन पर आ गिरे जिससे दर्जनों गांवों की बिजली गुल हो गई। वहीं सोनभद्र में बिजली गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। 
विज्ञापन

3 of 7
भूसीकृत पुरवा गांव के सिवान में शाम को आई तेज आंधी और बारिश के बीच बिजली गिरने से बुल्लू सोनकर (18 ) की झुलसने से मौत हो गई। शहाबगंज थाना क्षेत्र के राममाड़ो गांव में पेड़ गिरने से राजेश तिवारी (55) की दबने से मौत हो गई। धरौली के मगरहीं गांव निवासी संतोष बियार (25) की झोपड़ी में भैंस बांधते समय बिजली गिरने से जान चली गई। 

4 of 7
वहीं चंदौली के फत्तुपुर गांव में इम्तियाज (45) और उसका पुत्र रिजवान (18) गांव में बांस काट रहे थे कि बिजली गिर पड़ी और दोनों झुलस गए। जिला अस्पताल में रिजवान की मौत हो गई। वहीं प्रतापपुर गांव में बांस के नीचे बैठकर काम कर रहे भाईराम, गौरव और अखिलेश बिजली गिरने से झुलस गए, जबकि बिंदू बांस गिरने से घायल हो गई।
विज्ञापन

5 of 7
शिकारगंज में बिजली का पोल गिरने से बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। शहाबगंज-इलिया मार्ग पर आवागमन बाधित हो गया। चकिया विद्युत उपकेंद्र, जागेश्वरनाथ विद्युत उपकेंद्र के कई फीडरों कोभारी नुकसान पहुंचा है।  उधर, सोनभद्र के पन्नूगंज थाना क्षेत्र के नौडिहा गांव में शाम चार बजे  बिजली गिरने से नंदन (15) की मौत हो गई। वहीं राजेंद्र यादव (14) और दिलीप (15) गंभीर रूप से झुलस गए।
विज्ञापन

6 of 7
फैनी तूफान के चलते शुक्रवार को बलिया के विभिन्न जगहों पर तेज हवाओं संग जमकर बारिश हुई। घंटेभर से ज्यादा बारिश होने से भीषण गर्मी और उमस से जूझ रहे लोंगो को बड़ी राहत मिली। दिन का तापमान कल के 42 डिग्री के मुकाबले 31 डिग्री पर आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
फैनी की असर भदोही में भी देखने को मिला। शाम 4 बजे भदोही में झूम के बादल बरसे, गरज चमक के साथ झमाझम बारिश हुई है। मौसम काफी सुहाना हो गया। तपिश से लोगों को क्षणिक राहत मिली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें