फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खौफ इतना कि जेल में बंद खूंखार अपराधी भी कांपे, बोले- जज साहेब बचा लो, नहीं तो...

Sun, 01 Apr 2018 10:58 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
1 of 6
demo pic
पूर्वांचल की विभिन्न जेलों में बंद खूंखार अपराधियों ने राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग, मुख्यमंत्री और जिला जज को पत्र भेजकर सुरक्षा की गुहार लगाई है। इनके घर वालों की तरफ से भी पत्र भेजा गया है। आगे की स्लाइड्स में देखें...

 
विज्ञापन

2 of 6
demo pic
प्रदेश में ताबड़तोड़ एनकाउंटर से भयभीत पूर्वांचल की विभिन्न जेलों में बंद 18 अपराधियों ने अपनी जान को खतरा बताते हुए राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग, मुख्यमंत्री और जिला जज को पत्र भेजा है। इस पर संबंधित जिले की पुलिस से रिपोर्ट मांगी गई है। 
 
विज्ञापन

3 of 6
demo pic

एसपी ग्रामीण नरेंद्र प्रताप सिंह के मुताबिक जिन अपराधियों की तरफ से सुरक्षा की गुहार लगाई गई है उनमें वैभव यादव (शूटर), कृष्णा विश्वकर्मा (शूटर), धर्मेंद्र पासी (इनामी बदमाश) और भूषण समेत 12 बदमाश आजमगढ़ जेल में बंद हैं। अमरजीत यादव (50 हजार का इनामी) और  विपुल सिंह (शूटर) जौनपुर जेल में हैं। ध्रुव कुमार सिंह कुंटू (घोषित माफि या, सीपू सिंह हत्या का प्रमुख आरोपी) बरेली जेल में बंद है। 

 

4 of 6
crime
सचिन पांडेय (गैंगेस्टर) रामपुर जेल में है। दिनेश यादव उर्फ अमरेज (गैंगेस्टर) सीतापुर और बाले यादव (शूटर) देवरिया जेल में बंद है। जौनपुर जेल में बंद शूटर विपुल सिंह सपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव के पारिवारिक ज्योतिष गुरु जौनपुर जिले के सरपतहा थाना क्षेत्र के रहने वाले रमेश तिवारी की हत्या का मुख्य आरोपी है। 

 
विज्ञापन

5 of 6
demo pic
उसका आरोप है कि उसे जनवरी में आजमगढ़ न्यायालय में पेशी के बाद जौनपुर जेल जाया जा रहा था। रास्ते में बरदह थाना क्षेत्र के ठेकमा बाजार में पुलिस ने गाड़ी रोककर उसे धमकाया। ऐसे में पुलिस उसका एनकाउंटर कर सकती है। उसने मानवाधिकार, मुख्यमंत्री मांग की है कि पेशी पर ले जाते समय लघुशंका कराने की व्यवस्था हो या फिर किसी थाने के शौचालय में ले जाया जाए। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
demo pic
एसपी अजय कुमार साहनी का कहना है कि खुफिया विभाग के जरिए जानकारी मिली थी कि साजिश के तहत पेशी पर आने या जाने वाले कुछ बदमाश फरार होकर किसी बड़ी घटना को अंजाम देने वाले हैं। इसलिए पुलिस ऐहतियातन उन पर नजर रख रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें