फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्त को प्रेमिका के साथ आपत्तिजनक हाल में पकड़ा तो करने लगा यह डिमांड, मिली मौत

Sat, 17 Nov 2018 11:17 AM IST
क्राइम डेस्क,अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
1 of 5
mau - फोटो : amar ujala
यूपी के मऊ में शहर कोतवाली क्षेत्र के ख्वाजाजहांपुर सब्जी मंडी के पास बीते 26 अक्टूबर की रात हुई युवक की हत्या की घटना का पर्दाफाश किया। इसके साथ ही पुलिस ने शुक्रवार को दो हत्यारोपियों को नवीन सब्जी मंडी के दक्षिणी गेट से गिरफ्तार किया। आगे की स्लाइड्स में देखें...
 
विज्ञापन

2 of 5
mau - फोटो : amar ujala
एएसपी एसके श्रीवास्तव ने कोतवाली में प्रेसवार्ता करके इस मामले का खुलासा किया। पकड़े गए आरोपियों में एक मृतक का दोस्त है। आरोपियों के पास से पुलिस ने एक तमंचा और कारतूस के साथ दो सौ रुपये बरामद किए। पकड़े गए आरोपियों में रवि और उमेश सरायलखंसी थाने के भुजौटी के निवासी है। जबकि फरार दिलीप सरायलखंसी थाने के कुसहां गांव का रहने वाला है। 
विज्ञापन

3 of 5
mau - फोटो : amar ujala
पुलिसिया पूछताछ में गिरफ्तार रवि ने पुलिस को बताया कि मृत युवक जितेंद्र ने उसे उसकी प्रेमिका के संग आपत्तिजनक हाल में देख लिया था। इसके बाद से वह उसे ब्लैकमेल करने लगा कि वह अपनी प्रेमिका के साथ शारीरिक संबंध स्थापित कराए। वरना वह इस बात को सार्वजनिक कर देगा। 
 

4 of 5
बिहारी कहने पर हत्या की
जितेंद्र की इस हरकत से रवि परेशान हो गया था। इसके चलते वह उसकी हत्या करने की योजना बनाने लगा। रवि ने बताया कि इसके लिए अपने साथी उमेश और एक अन्य दिलीप का सहयोग लिया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
UP Police
रवि ने दोनों दोस्तों के सहयोग से 26 अक्तूबर की रात जितेंद्र को बुलाया और गोली मारकर उसकी हत्या किया। पुलिस ने रवि और उमेश को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं के तहत अदालत में चालान कर दिया। जबकि फरार आरोपी की तलाश में पुलिस जुटी है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें