फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मॉडल पूजा सुसाइड केसः पड़ोसियों का सनसनीखेज खुलासा, बताया- घटना वाली रात पति ने...

Sat, 12 Sep 2020 09:26 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
1 of 5
पूजा सेठ - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी के भेलूपुर थाना अंतर्गत बड़ी गैबी में आत्महत्या करने वाली मॉडल पूजा पटेल (26) ने जान देने के पीछे परिजनों के साथ ही स्थानीय लोग भी पति को ही कसूरवार मान रहे हैं। लोगों ने बताया कि शुक्रवार की रात आफताब ने पूजा की जमकर पिटाई की थी। काफी शोरगुल होने पर आसपास के लोगों ने बीचबचाव भी किया था। 

इंस्पेक्टर भेलूपुर अजय कुमार श्रोतिया ने बताया कि पति से विवाद के बाद पूजा ने फांसी लगा ली। पिता की शिकायत पर आफताब को हिरासत में लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह स्पष्ट होने के साथ ही तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 
 
विज्ञापन

2 of 5
पूजा सेठ। - फोटो : फेसबुक।
पूजा की मां किरण और भाई आयुष सहित परिवार के अन्य लोगों ने बताया कि आफताब से शादी के बाद पूजा का नाम जोया भी रखा गया था। पति धर्म को लेकर उसे प्रताड़ित करता था। फिर भी वह मायके और पति के घर में सामंजस्य बना कर रखती थी। पूजा छठ व्रत भी रखती थी और बेटे का नाम हिंदू धर्म की मान्यता के अनुसार नक्ष रखा था।

पूजा मार्च में मुंबई में अपने एक परिचित के पास एक्टिंग सीखने गई थी। कोरोना काल शुरू होने के बाद वह जून में घर आ गई। पति से कुछ दिनों बाद मुंबई दोबारा जाकर मॉडलिंग और एक्टिंग के लिए कहने लगी तो वह शराब पीकर उसे मारने-पीटने लगा।
विज्ञापन

3 of 5
पूजा सेठ। - फोटो : फेसबुक।
परिजनों के अनुसार ससुराल पक्ष के लोगों को पूजा की एक्टिंग और मॉडलिंग करने की बात सही नहीं लगती थी। पूजा का सपना था कि वह अपनी एक अलग पहचान बनाए, लेकिन पति और ससुराल के अन्य लोग उसे इतना परेशान करते थे कि वह आत्मघाती कदम उठाने के लिए विवश हो गई।

दरअसल, लखनऊ के काकोरी थाना क्षेत्र के फातिमा नगर कालोनी का मूल निवासी मोहम्मद आफताब सिद्दीकी आठ साल पहले बनारस काम करने के लिए आया था। वह गोदौलिया में किराये के कमरे में रहता था। इसी बीच पड़ोस में रहने वाली पूजा पटेल और आफताब को प्रेम परवान चढ़ा।

 

4 of 5
पूजा सेठ। - फोटो : फेसबुक।
दोनों ने 2014 में प्रेम विवाह कर लिया। पूजा के पिता ने पुलिस व अन्य लोगों के माध्यम से समझाबुझाकर घर वापस बुलाने की कोशिश की, लेकिन वह राजी नहीं हुई। आफताब पूजा के साथ मुंबई में रहने लगा। इस दौरान वहां पर दिक्कत होने पर वह अपने घर लखनऊ आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पूजा सेठ। - फोटो : फेसबुक।
यहां आफताब के परिजनों व उसकी मां से पूजा का लड़ाई झगड़ा होता था। आफताब के परिजन लगातार उससे तलाक लेने की बातें करते थे। इस बीच लखनऊ से आफताब पूजा और पांच वर्षीय बेटे नक्ष के साथ बड़ी गैबी इलाके में आकर रहने लगा। पूजा के पिता ककरमत्ता निवासी शिव कुमार पटेल ने मोहम्मद आफताब के ऊपर अपनी बेटी पूजा को प्रताड़ित और आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें