फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौनपुर में भीषण हादसा, नदी में गिरी बस, आठ की मौत, तस्वीरों में देखें दर्दनाक मंजर

Thu, 15 Jun 2017 10:58 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,जौनपुर
विज्ञापन
1 of 8
bus accident in jaunpur - फोटो : अमर उजाला
इलाहाबाद से गोरखपुर जा रही रोडवेज की बस जौनपुर जिले के सिकरारा गांव के पास सई नदी पर बने पुल पर अनियंत्रित होकर बस पुल की रेलिंग तोड़कर 40 फुट गहरे खड्डे में जा गिरी। बताया जा रहा है कि बस में 40 यात्री सवार थे। हादसे में आठ लोगों की मौत की अधिकारिक पुष्टि हो गई है। कई लोगों के हताहत होने की आशंका है। हादसे के बाद मौके पर चीखपुकार मच गई। हादसे के भयावहता बस के उड़े चिथड़े बता रहा थे। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें..
विज्ञापन

2 of 8
नदी में गिरी बस - फोटो : अमर उजाला
आठ मृतकों में एक महिला भी शामिल है। अपुष्ट सूत्रों के मुताबिक हादसे में मृतकों की संख्या बढ सकती है।  वहीं 31 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सभी घायल बेहोशी की अवस्था में हैं। कुछ अन्य को हल्की चोटें आईं हैं। गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को बीएचयू अस्पताल रेफर किया गया है। 
विज्ञापन

3 of 8
bus accident in jaunpur - फोटो : अमर उजाला
 घटनास्थल पर काफी देर तक चीख पुकार मची रही। नदी में बस गिरने पर सबसे पहले वहां के ग्रामीण पहुंचे। सूचना के बाद पुलिस भी पहुंची। ग्रामीणों के सहयोग से सभी घायलों को निकाला गया। प्राइवेट बस और तीन एंबुलेंस से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। सभी घायलों का इलाज जारी है।

4 of 8
bus accident in jaunpur - फोटो : अमर उजाला
सिविल लाइन डिपो की रोडवेज बस संख्या यूपी 70 टी 8149 इलाहाबाद से सवारी लेकर गोरखपुर जा रही थी। दोपहर करीब डेढ़ बजे बस सिकरारा थाना क्षेत्र के सई नदी पर बने बरगुदर पुल के पास पहुंची थी तभी पुल की रेलिंग को तोड़ते हुए बस करीब 40 फुट नीचे नदी में गिर कर पलट गई। नदी के जिस स्थान पर बस गिरी वहां पानी नहीं था। हादसा होते ही चीक पुकार मच गई। 
विज्ञापन

5 of 8
bus accident in jaunpur - फोटो : अमर उजाला
गांव के लोग दौड़कर पहुंच गए। लालाबाजार और सिकरारा बाजार में मौजूद लोग भागकर मौके पर पहुंचे। पुलिस के साथ लोगों बस में सवार यात्रियों के बचाव में जुट गए। सीसा तोड़कर सभी को बाहर निकाला गया। एंबुलेंस और प्राइवेट वाहनों में भरकर सभी को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डाक्टरों ने आठ लोगों को मृत घोषित कर दिया। मरने वालों में एक महिला भी शामिल है। 
विज्ञापन

6 of 8
bus accident in jaunpur - फोटो : अमर उजाला
तीन की मौत मौके पर हो गई थी जबकि पांच लोगों ने अस्पताल पहुंचने पर दम तोड़ दिया। नगर विकास राज्यमंत्री गिरीश यादव, सांसद केपी सिंह, डीएम सर्वज्ञ राम मिश्र, एसपी शैलेश कुमार पांडेय भी जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने अस्पताल में भर्ती घायलों का हाल जाना और लोगों के बेहतर उपचार का निर्देश दिए। चंदन  सिंह (31) पुत्र शंकर सिंह निवासी सिंगरौली दुआरा मध्य प्रदेश, रेहान फैसल (26) पुत्र सलाउद्दीन को बीएचयू रेफर कर दिया गया। 
विज्ञापन

7 of 8
bus accident in jaunpur - फोटो : अमर उजाला
 रोडवेज बस के नदी में गिरने से जिन आठ लोगों की मौत हुई है उनमें से खबर लिखे जाने तक पांच की पहचान कर ली गई है। जबकि एक महिला समेत तीन लोगों की पहचान अभी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

8 of 8
bus accident in jaunpur - फोटो : अमर उजाला
मृतकों में से जिनकी पहचान हुई है उनमें से रवि चौहान पुत्र राणा चौहान निवासी बंजारेपुर गौराबादशाहपुर, ज्योंति प्रकाश सिंह उर्फ बिट्ू पुत्र वीरेंद्र प्रताप सिंह निवासी कुंवरपुर थाना मछलीशहर जौनपुर, धनीराम पुत्र पाखरू निवासी करनपुर थाना जहानागंज आजमगढ़, कन्हैयालाय सेठ(55) पुत्र रामचंद्र निवासी हमाम दरवाजा नगर कोतवाली जौनपुर और शैलेशचंद्र श्रीवास्तव पुत्र अवधेश श्रीवास्तव निवासी हर्षित विद्यालय कालोनी प्लाट नंबर 10 कुरावर थाना रायपुर छत्तीशगढ़ शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें