फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रागिनी हत्याकांड: बलिया में हर तरफ गुस्सा, प्रदर्शन, निर्भया की यादें ताजा

Sat, 12 Aug 2017 01:08 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
1 of 9
ragini dubey murder - फोटो : अमर उजाला
रागिनी हत्याकांड के बाद बलिया सुलग रहा है। एक तरफ गम तो दूसरी तरफ आक्रोश अब उग्र रूप लेने लगा है। एंटी रोमियो तो निशाने पर है ही बलिया की एसपी की भी कार्यशैली और तौर तरीका सवालों के घेरे में है। आगे की स्लाइड में पढ़ें दिनभर का घटनाक्रम...
विज्ञापन

2 of 9
धरने पर बैठी रागिनी की बहन नेहा व अन्य - फोटो : अमर उजाला
रागिनी हत्याकांड के बाद अब बलिया के लोगों के दिलोदिमाग में दिल्ली का निर्भया हत्याकांड एक बार फिर से कौंधना शुरू हो गया है। निर्भया के गृह जनपद बलिया की ही स्कूली छात्रा रागिनी की इस तरह निर्मम से हत्या कर दी गई।
विज्ञापन

3 of 9
ragini dubey murder - फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार का दिन बलिया में धरना-प्रदर्शन और घटनाओं से भरा रहा। रागिनी दूबे की हत्या के दो और आरोपियों ग्राम प्रधान कृपाशंकर तिवारी व सोनू तिवारी ने मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में समर्पण कर दिया। सीजेएम ने दोनों को जेल भेज दिया।

4 of 9
ragini dubey murder - फोटो : अमर उजाला
वहीं रागिनी के परिवार वालों ने जान का खतरा बताया है। रागिनी की बड़ी बहन नेहा सैकड़ों छात्र-छात्राओं के साथ कलेक्ट्रेट पहुंची तथा धरने पर बैठ गई। इस दौरान उसने पुलिस प्रशासन के लचर रवैये पर नाराजगी भी जताई तथा कहा कि आरोपियों की तरफ से परिवार वालों को बार-बार धमकी दी जा रही है।
विज्ञापन

5 of 9
ragini dubey - फोटो : अमर उजाला
रागिनी हत्याकांड प्रकरण में पुलिस प्रशासन की कार्रवाई से मृतका के पिता जितेंद्र दूबे भी नाखुश हैं। वह आरोपियों द्वारा जी रही धमकी से काफी आहत है। उन्होंने कहा कि आरोपित ग्राम प्रधान को सत्ता और विपक्ष दोनों का संरक्षण मिल रहा है। उसके खिलाफ जो कार्रवाई होनी चाहिए थी, उससे वह संतुष्ट नहीं हैं।
विज्ञापन

6 of 9
ragini dubey murder - फोटो : अमर उजाला
उधर, बलिया की एसपी के खिलाफ भी लोगों का गुस्सा फूट रहा है। सिविल और क्रिमिनल बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने भी रागिनी हत्याकांड के आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। इस मौके पर वकीलों ने मांग की कि परिवार के सदस्यों को सुरक्षा दी जाए।
विज्ञापन

7 of 9
ragini dubey murder - फोटो : अमर उजाला
वहीं अब इस मुद्दे ने राजनीतिक रुप लेना शुरू कर दिया है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जहां रागिनी की बहन के साथ प्रदर्शन किया है वहीं समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष यशपाल सिंह व नगर विधानसभा के सपा नेता लक्ष्मण गुप्ता के नेतृत्व में सपाइयों ने चौक स्थित शहीद पार्क में गांधीजी की प्रतिमा के समक्ष एक दिवसीय उपवास रखा।

8 of 9
ragini dubey murder - फोटो : अमर उजाला
विपक्षी दलों के इस रुख को देखकर अब भाजपा कार्यकर्ता तथा हिंदू युवा वाहिनी के लोग भी सक्रिय हो गए हैं। उनके निशाने पर बलिया की एसपी सुजाता सिंह हैं। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि एसपी निलंबित नहीं हुई तो वे अनशन भी शुरू कर देंगे। भाजपा कार्यकर्ताओं ने घोषणा की है कि 13 अगस्त को वो क्रमिक अनशन पर बैठेंगे।
विज्ञापन

9 of 9
ragini dubey murder - फोटो : अमर उजाला
इस बीच अब रागिनी के परिवार वालों से मिलने वालों का तांता लगा हुआ है। शुक्रवार को भी नगर विधायक आनंद स्वरुप शुक्ला सहित तमाम संगठनों के लोगों ने रागिनी के पिता से मिलकर दु:ख की घड़ी में धैर्य बंधाया। नगर विधायक आनंद स्वरुप शुक्ला ने कहा कि पीड़ित परिवार के साथ हम ही नहीं बल्कि प्रदेश सरकार है। लोगों के बहकावे में आने की जरुरत नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें