यूपी में अपराधियों पर लगाम कसने का पुलिस का सिलसिला जारी है। आजमगढ़ में सोमवार सुबह चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसे दबोच लिया। घायल बदमाश पर 50 हजार का इनाम था।
विज्ञापन
2 of 5
azamgarh
- फोटो : अमर उजाला
एसपी अजय साहनी ने बताया कि 50 हजार के इनामी सुनील राम उर्फ सिपाही निवासी गाजीपुर ने जहानागंज थाना क्षेत्र के मुख्य कस्बा के मेडिकल स्टोर संचालक डा. शिवरतन यादव से पांच लाख की फिरौती की मांगी थी। रविवार रात नौ बजे शिवरतन यादव के मेडिकल स्टोर पर बाइक सवार दो बदमाश फायरिंग कर भाग निकले थे। जिससे इलाके में सनसनी मच गई थी।
विज्ञापन
3 of 5
azamgarh
- फोटो : अमर उजाला
इस पर जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। सोमवार सुबह पांच बजे थाना प्रभारी मेहनाजपुर पियरा मोंड पर चेकिंग कर रहे थे। तभी बाइक सवार आ रहे एक संदिग्ध को रोका तो तरवां थाना क्षेत्र की ओर भागने लगा।
4 of 5
azamgarh
- फोटो : अमर उजाला
तरवां पुलिस के ग्रामपट्टी भिखारी के पास रोकने पर बदमाश ने पुलिस टीम पर फायर कर दिया। जवाबी फायरिंग में बदमाश गोली लगने से घायल हो गया।
एसपी ने बताया कि आरोपी ने 19 फरवरी को विजय सोनकर की गैस एजेन्सी के डिलीवरी मैन से खरगपुर में 33 हजार रुपये लूट लिए थे। गाजीपुर के थाना जंगीपुर में स्वर्णकार को लूटने की कोशिश की थी। घिरने पर सुनील ने अपने ही साथी की हत्या कर दी थी।