शादी के बाद रुचि को एक बेटी और एक बेटा पैदा हुए लेकिन उसकी किसी दूसरे युवक से नजदीकी बढ़ने लगी थी। यह बात कृष्ण कुमार पांडेय को नागवार गुजरी। उस समय कृष्ण कुमार कोलकाता में था। 17 मई को वह कोलकाता से जंघई आया और बेटी को बुलाने के बाद उसकी गला रेत कर हत्या कर दी।
ये भी पढ़ें : फर्जी आईपीएस-एयरफोर्ट पायलट बन लोगों को दिखाता जॉब दिलाने के सपने, ठगी के मामले में पुलिस ने धरा
पिता से मिलने से पूर्व रुचि ने अपने प्रेमी से पिता से मिलने जाने की बात बताई थी। प्रेमी ने उसे अपना फोन चालू रखने के लिए कहा था। घटनास्थल पर रुचि ने अपना मोबाइल चालू रखा था जिससे हत्या के दौरान पिता-पुत्री के बीच हुईं बातों को प्रेमी ने सुन लिया था और पुलिस को जानकारी दी थी।
घटना के बाद कृष्ण कुमार फरार हो गया था। मंगलवार की रात मुखबिर की सूचना पर दुर्गागंज थाना प्रभारी कृष्णानंद राय ने सराय कंसराय स्टेशन से आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया। इस सफलता पर एसपी ने पुलिस टीम को दो हजार रुपये पुरस्कार देने की घोषणा की है। पुलिस टीम में उप निरीक्षक रणविजय सिंह, गुल्लू कुमार, चंदन कुमार गौड़, प्रमोद पासवान आदि शामिल रहे।