उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में एक किशोरी की दुष्कर्म के बाद हत्या कर उसका शव झाड़ियों में फेंक दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लाश को कब्जे में लिया है और जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
2 of 5
जिले में मंगलवार की सुबह रौनापार थाने के इस्माईलपुर-पचपुलिया के पास दुष्कर्म के बाद किशोरी की हत्याकर फेंकी हुई लाश मिलने से हड़कंप मच गया। किशोरी की उम्र करीब 16 साल बताई जा रही है, जो लाल रंग की फ्राक पहने हुए थी।
विज्ञापन
3 of 5
किशोर की गर्दन सहित शरीर के कई जगहों पर धारदार हथियार के निशान हैं, जहां से रक्तस्राव हो रहा था। वहीं किशोरी के हाथ में मेंहदी, शरीर में हल्दी की उबटन लगी है। मेंहदी से हाथ पर उसका नाम लिखा हुआ है, जबकि दूसरा नाम पता नहीं चल पा रहा है।
4 of 5
पुलिस ने बताया कि शव को देखकर ऐसा लग रहा है कि उसकी अभी शादी हुई थी, या फिर होने वाली थी। जानकारी के अनुसार, लोगों ने बताया कि जब सुबह गांव के लोग उधर गए तो रोड के पास लाश देखी, उसके बाद फौरन पुलिस को सूचना दी।
dead body found teen girl raunapar azamgarh
- फोटो : dead body found teen girl raunapar azamgarh
मौके पर एसपी, एसपी ग्रामीण, सीओ पुलिस और फारेंसिक टीम ने पहुंचकर जांच के लिए सेंपल इकट्ठा किया। एसपी ने बताया कि हत्या तो स्पष्ट दिख रही है। दुष्कर्म की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद पता चलेगी। फिलहाल शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है।