यूपी के वाराणसी जनपद स्थित पंचक्रोशी पैगंबरपुर के एक बच्चे का अपहरण कर उसके घर के सामने कागज फेंककर 50 हजार रुपये की फिरौती मांगी गई। इसके बाद बच्चे का गला दबाकर उसकी हत्या करने के बाद शव उसके घर के समीप फूलों के खेत में फेंक दिया गया। लुकाछिपी खेल रहे बच्चों ने बच्चे का शव देखा तो शोर मचाया। मौके पर पहुंची पुलिस शव पोस्टमार्टम के लिए ले जाने लगी तो परिजनों और अन्य लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। घटनास्थल पर लोगों की चीख और दर्दनाक मंजर देख हर किसी की रूह कांप उठी। पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया यह प्रतीत हो रहा है कि बच्चे के पिता से पुरानी रंजिश में वारदात को अंजाम दिया गया है। पुलिस बच्चे के पिता से पूर्व में विवाद करने वाले क्षेत्र के ही एक युवक सहित दो को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। अगली स्लाइड में पढ़ें...