फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी की शादी का कार्ड मंदिर चढ़ाने जा रहे बाइक सवार पति-पत्नी को कार ने रौंदा

Sun, 22 Oct 2017 01:55 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,भदोही
विज्ञापन
1 of 5
accident - फोटो : अमर उजाला
यूपी के भदोही जिले में शनिवार सुबह  तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने  बाइक सवार पति-पत्नी को रौंद दिया।  घटना स्थल पर ही बाइक उनकी मौत हो गई। वो अपनी बेटी की शादी का पहला कार्ड विंध्याचल मंदिर में चढ़ाने जा रहे थे। आगे की स्लाइड्स में देखें..
 
विज्ञापन

2 of 5
accident - फोटो : अमर उजाला
हादसा भदोही-बाबतपुर मार्ग पर मानिकपुर के पास हुआ।  जानकारी मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जिले के वेदमनपुर रोटहां गांव निवासी राकेश धीवर (48) और उनकी पत्नी उषा धीवर (45) सुबह 10 बजे बाइक से घर से निकले।
विज्ञापन

3 of 5
accidnet - फोटो : अमर उजाला
मानिकपुर पहुंचे थे कि सामने से आ रही एसयूवी कार ने जोरदार टक्कर मार दी। कार टक्कर मारने के बाद सड़क छोड़कर नीचे गड्ढे में चली गई।  इस दौरान बाइक उसमें फंसकर घिसटती रही। गाड़ी सड़क किनारे बने ईंट के ट्री गार्ड में धक्का मारकर उसे तोड़ते हुए रुकी। 

4 of 5
accident
पति-पत्नी दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक और उसमें सवार लोग फरार हो गए। शव पोस्टमार्टम के लिए पुलिस ने भेज दिया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
accident - फोटो : अमर उजाला

इधर, घटना की जानकारी मिलने के बाद घर में कोहराम मच गया। त्योहार और शादी की खुशियों वाले घर में पल भर में मातम फैल गया। मौके पर पहुंचे परिवारीजनों का रो रोकर बुरा हाल था। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें