फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहन करती थी फोन पर बात, भाइयों ने पहले मारा, तेजाब से चेहरा जलाया फिर खेत में फेंक दिया

Tue, 03 Jul 2018 10:23 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
1 of 5
azamgarh - फोटो : अमर उजाला
रक्षाबंधन के दिन कलाई पर राखी बंधवाकर बहन की रक्षा करने की कसम खाने वाले भाइयों ने ही बहन को मार डाला।  यूपी के आजमगढ़ जिले के एक गांव में हुई युवती की हत्या का पुलिस ने जो सनसनीखेज खुलासा किया है वह जानकर आपका कलेजा कांप जाएगा। युवती की हत्या उसके सगे भाइयों ने ही की थी। आगे की स्लाइड्स में जानिए हत्या का कारण..
विज्ञापन

2 of 5
azamgarh - फोटो : अमर उजाला
घटना यूपी के आजमगढ़ जिले के कंधरापुर थाना क्षेत्र के सांती गांव की है। यहां परिवार की इज्जत बनाए रखने के नाम पर दो युवकों ने अपनी बहन को मार डाला। निर्मम तरीके से हत्या करने के बाद शव को तेजाब से जलाया और उसे गांव से बाहर गन्ने के खेत में फेंक आए। 25 जून को गन्ने के खेत में फेंकी मिली युवती प्रेमशीला की लाश की गुत्थी पुलिस ने रविवार को एक आरोपी को गिरफ्तार कर सुलझा ली। 

 
विज्ञापन

3 of 5
मौत के बाद रखा शव - फोटो : अमर उजाला
कप्तानगंज बाजार से गिरफ्तार आरोपी दिवाकर राम युवती का बड़ा भाई है। घटना वाले दिन प्रेमशीला फोन पर अपने प्रेमी से बात कर रही थी। जिससे नाराज दिवाकर और उसके छोटे भाई ने मिलकर घटना को अंजाम दिया। पुलिस दूसरे आरोपी छोटे भाई अमरजीत की तलाश में जुटी हुई है।  एसपी रविशंकर छवि के मुताबिक, 25 जून को कंधरापुर थाने के सांती गांव में स्थित सिलनी नदी के किनारे गन्ने के खेत में हत्याकर युवती की फेंकी हुई लाश मिली थी। 
 

4 of 5
azamgarh - फोटो : अमर उजाला

पहचान छिपाने के लिए उसका चेहरा और शरीर के अन्य भाग को तेजाब से जलाया गया था। युवती की लाश मिलने के दूसरे दिन  युवती की पहचान प्रेमशीला (19) पुत्री फूलचंद्र के रूप में हुई।  वह महराजगंज थाना क्षेत्र के देवारा कदीम नहरुनपुर गांव की रहने वाली थी। सांती गांव निवासी रामहित के घर उसका ननिहाल था। वहीं पर 22 जून को शादी कार्यक्रम में आई हुई थी। 22 जून को प्रेमशीला अपने प्रेमी से फोन पर बात कर रही थी। तभी वहां उसका भाई दिवाकर और अमरजीत पहुंच गए। यह दोनों फोन के विषय में पूछे। प्रेमशीला ने नहीं बताया तो उसे पीटने लगे। सिर में गंभीर चोट लगने से मौत हो गई। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गिरफ्तार
मौत के बाद दोनों भाई उसकी लाश ले जाकर गन्ने के खेत में फेंक दिया। कप्तानगंज बाजार से तेजाब लाकर शव को जला दिया। लाश की शिनाख्त होने के बाद एसओ कंधरापुर अरविंद यादव सर्विलांस टीम की मदद से खुलासे में जुट गए। रविवार को मुखबिर की सूचना पर कप्तानगंज बाजार के पास से दिवाकर को गिरफ्तार कर लिया गया। तलाशी के दौरान उसके पास से साढ़े चार सौ रुपये बरामद हुआ। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार दिवाकर का चालान कर दिया गया। जबकि दूसरे भाई की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें