फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलिया में भाजपा नेता सहित तीन को मारी गोली, बाइक लेकर भागे बदमाश

Tue, 17 Jul 2018 10:29 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
1 of 6
ballia - फोटो : अमर उजाला

यूपी के बलिया जिले में सोमवार को बदमाशों ने भाजपा नेता मुरली वर्मा और उनकी शिक्षिका पत्नी समेत तीन लोगों को गोली मार दी। सभी का उपचार मऊ के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना उभाव थाना क्षेत्र के बलिया-मऊ सीमा के अहीरूपुर हाहानाला पुल के पास सोमवार की सुबह आठ बजे घटी। आगे की स्लाइड्स में देखें..
 
विज्ञापन

2 of 6
ballia - फोटो : अमर उजाला

बलिया की एसपी श्रीपर्णा गांगुली ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला लूट का प्रतीत हो रहा है। तहरीर मिलने पर अन्य पहलुओं की भी जांच कर कार्रवाई की जाएगी। 

 
विज्ञापन

3 of 6
ballia - फोटो : अमर उजाला
उभाव क्षेत्र के सोनाडीह निवासी अजीत यादव (40) शिक्षिका पत्नी प्रीती को प्राथमिक विद्यालय तिघरा में छोड़कर लौट रहे थे। बलिया-मऊ सीमा के अहीरुपुर पुल पारकर वे सोनाडीह की ओर बढ़े तभी बाइक से आए दो बदमाशों ने उनके पेट में गोली मार दी। 

 

4 of 6
ballia - फोटो : अमर उजाला
इसी बीच पड़री गांव निवासी व भाजपा बूथ अध्यक्ष मुरली वर्मा (30) भी अपनी शिक्षिका पत्नी प्रियंका (28) संग वहां पहुंच गए। उनके ललकारने पर बदमाशों ने उन पर भी गोली चला दी जिससे पति-पत्नी घायल हो गए। मुरली को पेट और जांघ तथा प्रियंका के पैर में गोली लगी। तीनों लहूलुहान सड़क पर गिर पड़े।

 
विज्ञापन

5 of 6
ballia - फोटो : अमर उजाला
बदमाश अजीत की बाइक लेकर भाग गए। करीब घंटे भर बाद उभाव व मधुबन पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सीएचसी सीयर ले गई, जहां से चिकित्सक ने उन्हें वाराणसी रेफर किया पर घरवाले उन्हें लेकर मऊ चले गए। मुरली वर्मा अपने भाई की हत्या के मामले में गवाह है। घटना को उससे भी जोड़ कर देखा जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ballia - फोटो : अमर उजाला
घायल शिक्षिका फतेहपुर मंडाव ब्लाक के अहिरूपुर प्राथमिक विद्यालय में तैनात है। घटना से नाराज शिक्षकों ने हमलावारों की गिरफ्तारी की मांग की है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें