फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रागिनी हत्याकांड : बहन ने बयां किया खौफनाक मंजर, दूकान में घुसकर बचाई जान

Fri, 11 Aug 2017 05:07 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
1 of 9
ragini dubey - फोटो : अमर उजाला
स्कूल पढ़ने जा रही इंटर की छात्रा रागिनी की निर्मम हत्या के बाद पूरा गांव मर्माहत है। बलिया के बजहां गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। सभी की जुबां पर रागिनी की ही चर्चा हो रही है। इस बीच रागिनी की छोटी बहन ने पूरे घटनाक्रम का खौफनाक मंजर बयां है...
विज्ञापन

2 of 9
ragini dubey - फोटो : अमर उजाला
बजहां गांव में ऐसी वारदात हो जाएगी, इसका किसी को अंदाजा नहीं था। गांव वालों का कहना है कि प्रधान पुत्र प्रिंस तिवारी मनबढ़ जरूर था लेकिन ऐसी वारदात करेगा, यह कभी सोचा नहीं था। रागिनी की बहन सिया अपनी बहन की मौत से सदमे में है।
विज्ञापन

3 of 9
ragini dubey - फोटो : अमर उजाला
पूरी वारदात उसके आंखों के सामने हुई, जिसे वह भुला नहीं पा रही है। उसने बताया कि रागिनी के साथ घर से स्कूल जाने के लिए निकली थी, लेकिन गांव के बाहर शंकर बरमाइन सड़क पर पहुंचने ही वाले थे कि पीछे से बाइक से आकर प्रिंस ने दीदी को रोक लिया।

4 of 9
ragini dubey - फोटो : अमर उजाला
प्रिंस दीदी पर ताबडतोड़ चाकू से वार करने लगा, जब उसने दीदी को बचाने की कोशिश की तो उसकी तरफ भी दौड़ा, लेकिन उसने समीप के एक टेंट हाउस की दूकान में घुसकर अपनी जान बचाई। बताया कि अगर वह नहीं भागती तो प्रिंस उसकी भी जान ले लेता।
विज्ञापन

5 of 9
ragini dubey - फोटो : अमर उजाला
उधर, बेटी की मौत से टूट चुके पिता जितेंद्र दूबे का सपना पूरा नहीं हो सका। पढ़ाई में अव्वल आने वाली लाडली बेटी रागिनी को पढ़ा लिखाकर अफसर बनाना चाहते थे लेकिन उन्हें क्या पता कि बेटी की अर्थी उठानी पड़ेगी। पिता जितेंद्र का कहना है कि बेटी की शिक्षा को लेकर कभी समझौता नहीं किया।
विज्ञापन

6 of 9
ragini dubey - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने बताया कि बड़ी बेटी नेहा को उच्च शिक्षा दिलाया, जो अभी वाराणसी में सर्विस करती है। रागिनी की शिक्षा को लेकर भी वह काफी संजिदा थे। रागिनी की मौत से उन्हें सदमा लगा है। उन्होंने बताया कि प्रिंस की हरकतों को लेकर उन्होंनें प्रधान से शिकायत की थी, जिस पर प्रधान और बेटे ने घर पर आकर माफी भी मांगी थी। लेकिन दूसरे दिन यह वारदात हो गई। हत्यारे और दोषियों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए।
विज्ञापन

7 of 9
ragini dubey - फोटो : अमर उजाला
उधर, इस हत्या को प्रेम प्रसंग से जोड़कर भले ही देखा जा रहा है लेकिन गांव में ऐसी आशंका किसी को नहीं थी कि घर का मनबढ़ बेटा ऐसी भी वारदात कर सकता है। बजहां गांव के यादव बस्ती निवासी नंद किशोर यादव, बब्बन यादव, श्रीराम यादव ने घटना पर दुख जताते हुए कहा कि ऐसी घटना से पूूरा गांव मर्माहत है।

8 of 9
ragini dubey - फोटो : अमर उजाला
गांव के स्वच्छ वातावरण में ऐसी घटना होने के बाद गांव शर्मिंदा है। रागिनी हत्याकांड जैसी वारदात गांव में पहले कभी नहीं हुई, उनका कहना था कि इस जघन्न अपराध में जो भी दोषी है, उसे सजा मिलनी ही चाहिए। ऐसी घटना दोबारा बजहां ही नहीं, किसी गांव में न हो, इसके लिए घर के अभिभावकों को भी परिवार और बच्चों के प्रति संवेदनशील होना होगा।  
विज्ञापन

9 of 9
ragini - फोटो : अमर उजाला
संस्कार भारती विद्यालय सलेमपुर की छात्राएं रागिनी हत्याकांड से सहमी हैं। विद्यालय के शिक्षकों ने शोक जताया। कहा कि रागिनी के साथ पढ़ने वाली छात्राएं घटना से मर्माहत हैं। छात्राएं रागिनी की ही चर्चा कर रही हैं। स्कूल की छात्राओं का कहना है कि रागिनी काफी मिलनसार स्वभाव की थी, पढ़ाई में अव्वल आती थी। ऐसी वारदाता उसके साथ हो जाएगी, जिसकी कल्पना नहीं कर सकते। कहा कि मनचले छात्रों को भी सबक सिखाने की जरूरत है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें