फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कफ सिरप: सरगना को कैटरिंग कारोबारी ने दिए थे 50 लाख रुपये, ईडी ने खाता किया फ्रीज; ईडी में दर्ज कराया बयान

Sun, 08 Feb 2026 06:01 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Cough Syrup Case: प्रवर्तन निदेशालय के अनुसार, कफ सिरप के कारोबार से ब्लैक मनी को व्हाइट में किया गया। पिछले दो साल से कैटरिंग कारोबारी के संपर्क में आए शुभम जायसवाल ने नकद लेनदेन भी किया है।
विज्ञापन
1 of 6
शुभम जायसवाल, भोला प्रसाद और अमित सिंह टाटा। - फोटो : अमर उजाला
कोडीनयुक्त कफ सिरप के सरगना शुभम जायसवाल को 50 लाख रुपये कर्ज के तौर पर शहर के एक कैटरिंग कारोबारी ने दिए थे। कैटरिंग कारोबारी की फर्म से संबंधित बैंक खाते को ईडी ने फ्रीज कर दिया है। पिछले दिनों कैटरिंग कारोबारी ने ईडी कार्यालय में अपना बयान भी दर्ज कराया। 

बैंक से लोन लेने वाले कैटरिंग कारोबारी ने अधिक दर पर शुभम को 50 लाख रुपये दिए। ईडी की जांच की जद में आए कैटरिंग कारोबारी के चार्टर्ड अकाउंटेंट ने भी कच्चा-पक्का खूब किया। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
शुभम जायसवाल, पिता भोला प्रसाद जायसवाल, शिवम द्विवेदी। - फोटो : अमर उजाला
ईडी अधिकारियों के अनुसार, छावनी क्षेत्र के कैटरिंग कारोबारी ने हाल ही में मंडुवाडीह थाना क्षेत्र के चांदपुर में कीमती प्रापर्टी ली है। चांदपुर में बेस किचन बनाना है। चौकाघाट पानी टंकी के पास एक होटल को किराये पर संचालन के लिए दिया है। कैटरिंग कारोबारी के चार्टर्ड अकाउंटेंट की भूमिका की भी जांच की जा रही है। 
विज्ञापन

3 of 6
अमित सिंह टाटा और शुभम जायसवाल। - फोटो : संवाद
सीए द्वारा नकदी और बैकिंग लेनदेन के नाम पर कमीशन एजेंट के तौर पर भी काम किया गया है। उसके और परिजनों के बैंक खातों को भी खंगाला जा रहा है। दो साल के अंदर चार्टर्ड अकाउंटेंट ने इसी कमीशन के पैसे से महमूरगंज में एक होटल भी खरीदा है। कफ सिरप के अवैध कारोबार से अर्जित ब्लैक मनी को कैटरिंग, होटल, सोने-चांदी में खूब खपाया गया।

4 of 6
अंतरराज्यीय गिरोह का सरगना शुभम जायसवाल। - फोटो : संवाद
कैटरिंग कारोबारी ने खूब खरीदे सोने-चांदी और डायमंड
बैंक से लोन कराने के साथ ही कैटरिंग कारोबारी ने सोने-चांदी और डायमंड में भी बहुत अच्छा निवेश किया है। फाइनेंशियल एक्सपर्ट की सलाह पर अचल संपत्तियां अधिक बनाई। ईडी ने आभूषण, गाड़ियां, प्राॅपर्टी के रिकॉर्ड को खंगाला है। 75 हजार के इनामी शुभम जायसवाल ने कैटरिंग कारोबारी को वाराणसी, जौनपुर में कई बड़ी पार्टियों के ऑर्डर भी दिलवाए थे।
विज्ञापन

5 of 6
शुभम जायसवाल, दिवेश जायसवाल, अमित जायसवाल और आकाश पाठक। - फोटो : अमर उजाला
दो साल से चौक निवासी शैलेंद्र सिर्फ कागजों पर बेचता था कफ सिरप
वाराणसी। कफ सिरप के मामले में भदोही पुलिस ने वांछित शैलेंद्र तिवारी को गिरफ्तार किया है। चौक थाने क्षेत्र के भिखारीदास लेन भारतेंदु भवन के पास रहने वाले शैलेंद्र तिवारी ने फर्म के जरिये कफ सिरप की अवैध खरीद बिक्री की है। वह कागजों पर कफ सिरप की खरीद बिक्री करता था। 2024 में शैलेंद्र को सप्तसागर दवा मंडी के एक दवा व्यापारी ने दिल्ली की एक फर्म से जोड़ा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
शुभम जायसवाल का आलीशान मकान। - फोटो : संवाद
शैलेंद्र को बताया गया कि कोडीन युक्त सिरप की वास्तविक सप्लाई नहीं करनी है, बल्कि केवल कागजों में इनवर्ड और आउटवर्ड दिखाना है। फर्जी ई वे बिल तैयार कर जीएसटी फाइल की जाती थी। एक कोडीन कफ सिरप की बोतल का बिल बनाने पर उसे एक रुपये का भुगतान किया जाता था। इसी लालच में उसने कई फर्मों के नाम पर कागजों में कोडीन सिरप प्राप्त करना और सप्लाई दिखाना शुरू कर दिया था। चेतगंज थाना क्षेत्र के रहने वाले ओमप्रकाश कसेरा, जगतगंज निवासी अमन कुमार के खिलाफ औराई थाने में प्राथमिकी दर्ज है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें