फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से जंग: हॉटस्पॉट में दवा का छिड़काव; संक्रमित मरीज के घर पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम

Sun, 19 Apr 2020 02:34 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
1 of 5
दवा का छिड़काव करती टीम। - फोटो : अमर उजाला।
वाराणसी में कोरोना वायरस के 15 मामले सामने आ चुके हैं। प्रशासन कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए भरसक प्रयास कर रहा है। नगर निगम हॉटस्पॉट इलाकों में दवा का छिड़काव करा रहा है। साथ ही स्वास्थ्य विभाग की टीम हॉटस्पॉट वाली जगहों पर आसपास के लोगों का सैंपल ले रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
पितरकुंडा में संक्रमित मरीज के घर पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम। - फोटो : अमर उजाला।
हॉटस्पॉट इलाके बजरडीहा में गरुड़ ड्रोन से सैनिटाइजेशन कराया गया है। नगर स्वास्थ्य अधिकारी रामसकल यादव ने बताया कि पहले हॉटस्पॉट वाले इलाके मदनपुरा, नक्खीघाट, बजरडीहा, लोहता, गंगापुर में ड्रोन से छिड़काव कराया जा रहा है। इसके बाद दूसरे इलाकों में दवा से छिड़काव कराया जाएगा।
विज्ञापन

3 of 5
वाराणसी में शुक्रवार को नक्खीघाट, मदनपुरा और पांडेय हवेली में पांच कोरोना वायरस के मरीज मिले थे, तो वहीं शनिवार को सिगरा में एक 75 वर्षीय संक्रमित मिला। दो दिन में छह मामले सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने सतर्कता बढ़ा दी है। मरीज को बीएचयू अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया हैं, जहां उसका इलाज चल रहा है।

4 of 5
पेट्रोल से चलने वाले ड्रोन एक बार में 10 लीटर सोडियम हाइपोक्लोराइट का घोल लेकर आधे घंटे उड़ान भरता है। ड्रोन में 10 लीटर की टंकी है, जिसमें दवा भरी जाती है। इससे 20 किमी एरिया(क्षेत्रफल) में दवा का छिड़काव किया जाएगा। ड्रोन को जमीन से तीन से चार मीटर तक ऊपर उड़ाकर दवा का छिड़काव किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : PTI
इसके साथ ही अब जिले में कोरोना संक्रमितो की संख्या 15 तक पहुंच गई है। इनमें से दो स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। तीन अन्य स्वस्थ हो चुके हैं और एक की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें