फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संस्कृत विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोहः मेधावियों के गले में चमका ‘सोना’

Mon, 26 Dec 2016 04:45 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
1 of 8
32 मेधावियों को मिले 56 गोल्ड मेडल - फोटो : अमर उजाला

संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय ने आज अपना 34वां दीक्षांत समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया। देश के साथ साथ विदेश से यहां पढाई करने आए छात्रों को स्वर्ण  पदक और उपाधियां दी गई। आगे की स्लाइड्स में देखें किसे मिले सबसे ज्यादा पदक..
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 8
आचार्य व्याकरण के छात्र सर्वेश कुमार तिवारी बने टॉपर - फोटो : अमर उजाला

दीक्षांत समारोह के अवसर पर शास्त्री-आचार्य, शोध आदि पाठ्यक्रमों के 32 मेधावियों को कुल 56 स्वर्ण पदक और 28661 उपाधियां दी गईं।  आचार्य व्याकरण के छात्र सर्वेश को सर्वाधिक आठ पदक मिले।  तुलनात्मक धर्म दर्शन विभाग के छात्र फरहत अहमद को भी मेडल मिला। 
विज्ञापन

3 of 8
जापानी छात्रा तोशिको ईदाका दूसरे स्थान पर रहीं इनके मनोरमा द्विवेदी को भी 5-5 पदक मिला - फोटो : अमर उजाला
जापान से यहां पढने आई छात्रा तोशिको ईदाका को भी पांच पदक मिले। ईदाका के साथ मनोरमा द्विवेदी को भी पांच पदकों का सम्मान मिला। 

4 of 8
प्रथम स्थान पर रहे सर्वेश को उपाधी देते कुलपति - फोटो : अमर उजाला

28661 उपाधियों में से स्नातक रेग्युलर में 16500, प्राइवेट 2914, भूतपूर्व सात, ग्रंथालय एवं सूचना विज्ञान शास्त्री 29, आयुर्वेदाचार्य 21, स्नातकोत्तर रेग्युलर 7945, प्राइवेट 1192, भूतपूर्व चार, पीएचडी 47 और दो छात्रों को डी.लिट की उपाधि दी गई। 
विज्ञापन

5 of 8
स्वर्ण पाने वाले सभी छात्र अतिथियों को साथ - फोटो : अमर उजाला
रविवार को ही प्रेसवार्ता कर कुलपति प्रो. यदुनाथ प्रसाद दूबे, कुलसचिव प्रभाष द्विवेदी ने बताया था कि समारोह के मुख्य अतिथि बीएचयू के कुलपति प्रो. जीसी त्रिपाठी होंगे। जबकि समारोह की अध्यक्षता कुलाधिपति राज्यपाल रामनाइक करेंगे।
विज्ञापन

6 of 8
छात्र फरहत अहमद को भी मिला स्वर्ण पदक - फोटो : अमर उजाला

दीक्षांत समारोह में स्वर्ण पदक पाने वाले तुलनात्मक धर्म दर्शन विभाग के छात्र फरहत अहमद 
विज्ञापन

7 of 8
समारोह को संबोधित करते मुख्य अतिथि बीएचयू के कुलपति प्रो. जीसी त्रिपाठी - फोटो : अमर उजाला

 प्रदेश के राज्यपाल व कुलाधिपति रामनाइक खराब मौसम होने के कारण नहीं समारोह में नहीं आ पाये। उन्होंने फोन पर समारोह को संबधित किया। संस्कृत के छात्रों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। कहा कि आगे इस क्षेत्र में शोध जारी रहे। मुख्य अतिथि बीएचयू के कुलपति प्रो. जीसी त्रिपाठी ने छात्रों को शुभकामनाएं दीं। 
विज्ञापन

8 of 8
संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह - फोटो : अमर उजाला

रविवार  को ही समारोह की पूरी तैयारी कर ली गई थी। कुलपति ने समारोह स्थल का भूमि पूजन कराया था। पूर्वाभ्यास भी किया गया, जिसमें मेधावियों के साथ ही कार्यपरिषद, विद्यापरिषद के सदस्य मौजूद रहे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें