यूपी के मिर्जापुर में धारा 144 और पुलिस के फ्लैगमार्च के बावजूद फिर बवाल हो गया। मुकेरी बाजार में बुधवार की शाम ईद मिलादुन्नबी के जुलूस पर पथराव के बाद शहर का माहौल अशांत हो गया। इससे पहले यहां मंगलवार शाम भी विहिप की शोभयात्रा के दौरान जबरदस्त बवाल हुआ था। इस दौरान दो समुदायों के लोगों में जमकर मारपीट व पथराव हुआ थी। बुधवार शाम हुआ बवाल का कारण अफवाह रहा। पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। अभी भी इलाके में तनाव बरकरार है। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें..
विज्ञापन
2 of 11
mirzapur
- फोटो : अमर उजाला
मुकेरी बाजार में लगातार दूसरे दिन बुधवार की शाम ईद मिलादुन्नबी के जुलूस पर पथराव के बाद शहर का माहौल अशांत हो गया। इस दौरान दोनों समुदायों के लोगों में मारपीट हुई। एटीएम और दुकान में तोड़फोड़ करने के साथ 22 बाइक और एक कार क्षतिग्रस्त कर दी गई। पथराव में सीओ आपरेशन संजय सिंह समेत पांच लोग जख्मी हो गए। लगातार दूसरे दिन भड़के बवाल ने जिला पुलिस और प्रशासन की खोखली तैयारियों की पोल खोलकर रख दी। ये तब हुआ जब जुलूस वाले सभी प्रमुख मार्गों पर पुलिस का पहरा लगा हुआ था। शाम को एसपी समेत फोर्स के सामने ही उपद्रवी पथराव करते रहे।
विज्ञापन
3 of 11
mirzapur
- फोटो : अमर उजाला
बारावफात के जुलूस के दौरान बुधवार की शाम मुकेरी बाजार में दो समुदायों के बीच हुए नोकझोंक के बाद चले पत्थर की वजह भगदड़ मच गई। जिसने बाद में बड़े बवाल का रूप ले लिया। दो समुदायों के बीच बवाल होने की खबर लगते ही बाजार में मौजूद सभी इधर उधर भागने लगे। दुकाने धड़ा धड़ बंद होने लगी। देखते ही देखते पूरे नगर में लोगों हुजूम उमड़ पड़ा। हर तरफ दंगे की आशंका में लोग अपने-अपने घर में छिप गए। जिधर देखो उधर ही पुलिस और उप्रदवी केवल नजर आ रहे थे। शाम चार से शाम सात बजे तक बवाल होता रहा।
4 of 11
बवाल के बाद तोड़ा गया एटीएम
- फोटो : amar ujala
मुकेरी बाजार के पास गुरहट्टी में मंगलवार को विहिप की शोभायात्रा में झालर में झंडा फंसने के बाद बवाल हुआ था। बुधवार को ईद मिलादुन्नबी के जुलूस के मद्देनजर शहर में फोर्स तैनात की गई थी। जुलूस दोपहर करीब दो बजे इमामबाड़े से निकाला गया। यह बल्ली का अड्डा, टेढ़ी नीम, त्रिमुहानी, बसनही बाजार, घंटाघर पहुंचा। यहां नगर के विभिन्न कमेटियों के जुलूस मुख्य जुलूस में शामिल हो गए। इसके बाद जुलूस पक्की सराय, पेहटी का चौराहा, तुलसी चौक, गुरहट्टी चौराहा, मुकेरी बाजार पहुंचा। यहां शाम करीब चार बजे जुलूूस में शामिल लोगों का सामना दूसरे समुदाय के लोगों से हुआ।
विज्ञापन
5 of 11
mirzapur
- फोटो : अमर उजाला
इस दौरान जुलूस में शामिल लोग रास्ता बदलने लगे, तभी किसी ने पत्थर फेंक दिया। इसके बाद दोनों पक्षों में मारपीट, पथराव शुरू हो गया। मुकेरी बाजार, गुरहट्टी चौराहा, सरैया, अंसारी टोला, मकरी खोह, रानी बाग, चौबे टोला, पेहटी का चौराहा, वासलीगंज, लाल डिग्गी में भी पथराव हुआ। पेहटी का चौराहा स्थित जनरल स्टोर में तोड़फोड़, लूटपाट की गई। आईसीआईसीआई बैंक की एटीएम में तोड़फोड़ की गई। तीन पत्रकारों समेत 22 लोगों की बाइक क्षतिग्रस्त कर दी गई। मुकेरी बाजार में कार पर पथराव किया गया। चालक की पिटाई की गई।
विज्ञापन
6 of 11
mirzapur
- फोटो : अमर उजाला
विहिप की शोभायात्रा में मंगलवार को हुए बवाल के बाद कुछ कार्यकर्ताओं ने दूसरे समुदाय के लोगों को अंजाम भुगतने की धमकी दी थी। कहा था कि बुधवार को उनका जुलूस नहीं निकलने देंगे। ईद मिलादुन्नबी का जुलूस न निकलने देने की पुलिस और प्रशासन से मांग की थी। जुलूस के दौरान अंजाम भुगतने की चेतावनी देने के मामले को गंभीरता से लिया होता है ऐसी स्थित उत्पन्न नहीं होती। उनकी इस घोर लापरवाही के कारण पूरा नगर धधक उठा। जिसका खामियाजा पुलिस प्रशासन के साथ आम जनता को भी भुगतना पड़ा।
विज्ञापन
7 of 11
mirzapur
- फोटो : अमर उजाला
यहीं नहीं आने जाने वाले लोगों को पकड़ पकड़कर पीटना शुरू कर दिया। सबसे बड़ी बात यह रहीं कि पुलिस के रोकने के बावजूद वह नहीं माने और पुलिस अधीक्षक के सामने ही खुलेआम पथराव भी करने लगे। अगर प्रशासन ने दुरुस्त प्लानिंग की होती तो सुबह छह से दोपहर दो बजे तक सारे जुलूस को इमामबाड़ा पहुंचवाकर मामला समाप्त कर दिया होता लेकिन ऐसा नहीं किया। वह दो बजे तक मुकेरी बाजार में जुलूस आने का इंतजार करता रहे, लेकिन जुलूस तीन बजे वहां पहुंचा। जिससे धीरे-धीरे उपद्रवी वहां जमा हो गए और जुलूस निकालने के दौरान की जा रही नारेबाजी को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया।
8 of 11
mirzapur
- फोटो : अमर उजाला
जिसका फायदा उवद्रवियों ने उठा लिया और नोकझोंक का मामला मारपीट में तब्दील हो गया। पथराव होने पर भगदड़ मच गई। इससे पूरे नगर में माहौल बिगड़ गया। हर तरफ अफरातफरी का माहौल रहा। पथराव व मारपीट तथा तोड़फोड़ की स्थित पैदा हो गई। उपद्रवियों का उपद्रव देखकर लोग अपने अपने घरों में छिप गए। स्थिति इतनी बिगड़ गई कि पुलिस को लाठी चार्ज करना पड़ा। फिर भी मामला शांत नहीं हुआ। उपद्रवी पूरे नगर में घूम-घूम कर लोगों को मारते पीटते रहे। आने जाने वाले लोगों को पकड़कर उनकी बाइक व अन्य वाहन को तोड़फोड़ किया।
9 of 11
mirzapur
- फोटो : अमर उजाला
बुधवार की शाम पांच बजे पुलिस अधीक्षक शालिनी और एसपी सिटी प्रकाश स्वरुप पांडेय, एसडीएम सदर आशुतोष दूबे समेत अन्य पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों के सामने ही दूसरे समुदाय के लोगों ने मुकेरी बाजार से लेकर करीब तीन सौ मीटर तक पथराव करते रहे। लेकिन पुलिस कुछ नहीं कर पाई। स्थिति बिगड़ने पर एसपी नाराज हो गईं और उन्होंने सभी को खदेड़ने को निर्देश दिया फिर भी लोग पथराव करते रहे।
10 of 11
mirzapur
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि मंगलवार शाम हुए बवाल में रात करीब 12 बजे आरोपियों की कार्रवाई के बाद मामला शांत हुआ था। बावजूद इसके जिला प्रशासन नहीं चेता। प्रशासनिक अधिकारियों को शायद इसका अंदाजा नहीं रहा होगा कि दूसरे दिन इतना बड़ा बवाल फिर हो सकता है। वह पूरे चटटी चौराहे पर फोर्स लगाकर शांत बैठ गए। जिसका फायदा लोगों उठाते हुए बवाल करना शुरू कर दिया।
मंगलवार की शाम से ही सोशल मीडिया पर अफवाहों का बाजार गर्म रहा। देर रात से मुकेरी बाजार में दंगा भड़कने का मैसेज चलने लगा। अफवाह फैला दी गई कि मुकेरी बाजार में हुए बवाल के बाद नगर में कर्फ्यू लगा दिया गया है। जिससे पूरे नगर के लोग सहम गए। लेकिन लोगों ने कहा कि ऐसा कुछ नहीं है यहां शांति है फिर भी लोग नहीं माने।