फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉलोनाइजर हत्याकांड: IAS बनना चाहते थे महेंद्र...UPSC की परीक्षा भी दी थी, 2000 कैमरे खंगाले गए; 10 टीमें गठित

Sun, 24 Aug 2025 10:57 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: वाराणसी के सारनाथ थाना क्षेत्र के सिंहपुर स्थित अरिहंत नगर काॅलोनी में कॉलोनाइजर महेंद्र की हत्या मामले में पुलिस अब तक 2000 कैमरे खंगाल चुकी है। बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए 10 टीमें गठित की गई हैं।
विज्ञापन
1 of 11
महेंद्र की फाइल फोटो व मौके पर छानबीन करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
महेंद्र गौतम से मेरी बहन प्रियंका उर्फ गुड़िया की शादी 22 जून 2007 में हुई थी। तब वे यूपीएससी की तैयारी कर रहे थे परीक्षा में भी बैठे थे। छह साल में दो बार उन्होंने परीक्षा दी थी। दो से तीन बार अटेंप्ट भी क्लियर किए। इसके बाद बात नहीं बनी तो परिवार के समझाने पर खुद का बिजनेस करने की ठानी और प्रॉपर्टी डीलिंग का धंधा शुरू कर दिया।

धीरे-धीरे यह काम पटरी पर आया तो कॉलोनाइजर बन गए। इस धंधे में भी सिविल सर्विसेज की जानकारी इनके बहुत काम आई। वे बहुत ही व्यावहारिक थे। यही कारण था कि उन्हें आगे बढ़ने में कोई दिक्कत नहीं हुई। सभी लोग उनका साथ देते थे, क्योंकि वे साफ बात करते थे, जो सबको पसंद आती थी।
विज्ञापन

2 of 11
सारनाथ थाने पर माैजूद भीड़। - फोटो : अमर उजाला
यह कहना है कॉलोनाइजर महेंद्र गौतम के साले पुष्पेंदु गौतम का। महेंद्र की हत्या की सूचना उन्हें गुरुवार को सुबह करीब साढ़े 9 बजे उनकी बहन प्रियंका ने दी थी। इसके बाद उन्होंने दिल्ली से पहली फ्लाइट पकड़ी और बनारस अपनी बहन के घर चले आए। सिंहपुर स्थित आवास पर अपने भाई को देख बहन के साथ भांजा नलिन, भांजी रिदि्धमा और रिम्मी सभी फफक पड़े।
विज्ञापन

3 of 11
सारनाथ थाने में महेंद्र का साला पुष्पेंदु। - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली के एक बैंक में मैनेजर के पद पर कार्यरत पुष्पेंदु ने सभी को ढांढस बंधाया और घटना की पूरी जानकारी महेंद्र के कर्मचारियों से प्राप्त की। उनके पुराने कर्मचारी प्रेमनाथ यादव ने बताया कि क्षेत्र के अरिहंत नगर कॉलोनी फेस दो में 21 अगस्त की सुबह करीब आठ बजे कॉलोनाइजर महेंद्र की बाइक सवार तीन बदमाशों ने दिनदहाड़े गोली मार कर हत्या कर दी। महेंद्र की लाश को पोस्टमार्टम के बाद शाम करीब पांच सरायमोहना घाट पर बौद्ध धर्म के अनुसार अंतिम संस्कार कर दिया गया। 

4 of 11
पति की हालत देख सन्न रह गई पत्नी गुड़िया। - फोटो : अमर उजाला
गुत्थी सुलझाने में जुटीं कमिश्नरेट पुलिस की 10 टीमें, 2000 कैमरे खंगाले
सारनाथ थाना क्षेत्र के सिंहपुर में कॉलोनाइजर महेंद्र गौतम की गोली मारकर हत्या के बाद बदमाश रिंग रोड से होकर हरहुआ से बड़ागांव और जौनपुर की ओर भागे थे। हत्याकांड को सुलझाने के लिए कमिश्नरेट के दो इंस्पेक्टर सहित पुलिस की 10 टीमें लगाई गई हैं। 
विज्ञापन

5 of 11
स्पाॅट पर पुलिस और भीड़। - फोटो : अमर उजाला
सारनाथ में दो कीमती जमीन विवाद को ही मुख्य केंद्र मानकर पुलिस की टीमें तफ्तीश कर रही हैं। 2000 से ज्यादा सीसी कैमरे खंगाले जा चुके हैं। अब कॉलोनाइजर की जमीन खरीद फरोख्त से संबंधित दस्तावेज खंगाले जा रहे हैं। रजिस्ट्री कार्यालय से दसतावेज निकलवाए जा रहे हैं। 
विज्ञापन

6 of 11
माैके पर पुलिस और खून से लथपथ पति को देखती पत्नी। - फोटो : अमर उजाला
सारनाथ की दो जमीन को लेकर दो से तीन व्यक्तियों से कॉलोनाइजर का विवाद सामने आया है। सारनाथ थाना क्षेत्र में रिंग रोड किनारे और सिंहपुर, हिरामनपुर, अकथा आदि गांव में प्लाॅटिंग का काम करने वालों से भी पुलिस की टीमों ने पूछताछ की है। हवेलिया चौराहे पर चाय की दुकान पर जुटने वाले कॉलोनाइजर और दलालों से भी पुलिस ने घटना के संबंध में बातचीत की है। 
विज्ञापन

7 of 11
महेंद्र के जानने वाले पहुंचे थाने। - फोटो : अमर उजाला
पुलिस की 10 टीमें लगाई गई हैं। कॉलोनाइजर के सगे संबंधियों से जो जानकारी मिली है उसी हिसाब से कार्रवाई आगे बढ़ाई जा रही है। रजिस्ट्री कार्यालय से दस्तावेज मांगे गए हैं। - प्रमोद कुमार, डीसीपी वरुणा जोन

8 of 11
हत्या के बाद छानबीन करती पुलिस व मृतक महेंद्र की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
पुलिस की जांच
एसीपी सारनाथ विजय प्रताप सिंह  ने बताया कि प्रॉपर्टी डीलर महेंद्र गौतम के हत्या में पुलिस की तीन टीम लगातार दबिश दे रही है। साथ ही मृतक के सहयोगियों व कंपनी के कर्मचारियों से पूछताछ किए जा रहा हैं। क्राइम टीम सहित अन्य जांच दल शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रहे हैं।

9 of 11
गीता के आगे जाते ही बदमाशों ने महेंद्र को गोली मार दी थी। - फोटो : अमर उजाला
महेंद्र के खिलाफ भी कोई मुकदमा पहले नहीं दर्ज किया गया है। इसके साथ ही जिन लोगों के नाम से जमीन सट्टा होता था, उनसे भी पूछताछ की गई है। घर के लोगों के साथ महेंद्र और स्टाफ के कॉल डिटेल्स खंगाले जा रहा हैं।

10 of 11
इसी जगह हुई थी महेंद्र की हत्या। - फोटो : अमर उजाला
प्रॉपर्टी डीलिंग में खून का पहला मामला
क्षेत्र में यह घटना सुर्खियों में है। हर गली-नुक्कड़, चाय-पान की दुकान पर इसी घटना की चर्चाएं चल रही हैं। सारनाथ स्थित सुहेल देव प्रतिमा के पास चाय की दुकानों पर जमीन के कारोबार से जुड़े लोगों का जमावड़ा लगा रहता है।
विज्ञापन

11 of 11
कॉलोनाइजर हत्याकांड। - फोटो : अमर उजाला
यहां चर्चा रही कि सारनाथ क्षेत्र में जमीन से संबंधित हत्या की यह पहली वारदात है। लोग बता रहे थे कि जमीन मामले में गाली-गलौज और लाठी-डंडे चल जाते थे, लेकिन हत्या को पहली बार अंजाम दिया गया। यह मामला वसूली का होगा या फिर किसी ने अपने रास्ते में आ रही रुकावट को सुपारी देकर हटवाया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें