फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश होते ही बढ़ा सर्दी का सितम, ठंड से ठिठुरा पूर्वांचल

Tue, 08 Jan 2019 10:44 AM IST
shashikant misra न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
1 of 10
winter season - फोटो : amar ujala
पूर्वांचल के वाराणसी सहित दस जिलों में बीती रात गरज-चमक के साथ बूंदाबादी शुरू हुई। जिसके चलते ठंड बढ़ गई है और गलन बढ़ने के आसार है। उधर बढ़ी ठंड अलाव के इंतजाम नाकाफी दिख रहे हैं। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार इस तरह का मौसम अभी एक-दो दिन बने रहने की संभावना है। आगे की स्लाइड्स में देखें...

 
विज्ञापन

2 of 10
winter season - फोटो : amar ujala
बलिया में बूंदाबादी के बाद ठंड में इजाफा हो गया है। इसके चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि किसान खेती के लिए इसे लाभकारी बता रहे हैं।

 
विज्ञापन

3 of 10
winter season - फोटो : amar ujala
मऊ में शीतलहर का प्रकोप जारी रहने से आम लोगों की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही है। तेज हवा के साथ बूंदाबांदी हुई। सोमवार की सुबह बादलों के बीच भगवान भाष्कर का उदय हुआ। गरज तड़प के साथ बूंदबांदी हुई। दिन भर लोग अपने शरीर को गर्म कपड़ों से ढ़के रहे। इसके बाद भी ग्रामीण इलाकों में अलाव नहीं जलवाए जा सके हैं।

 

4 of 10
winter season - फोटो : amar ujala
गाजीपुर में पिछले कई दिनों से ठंड का प्रभाव जारी है। इससे राहत के लिए लोग तरह-तरह के जतन कर रहे हैं। इसी बीच देर रात से सुबह तक गरज के साथ रूक-रूक कर हुई बूंदाबांदी ने सर्दी की बेदर्दी को और बढ़ा दिया। बदली और सर्द हवाओं के बीच लोग गलन तथा ठंड से ठिठुरते हुए कांपते रहे। 

 
विज्ञापन

5 of 10
winter season - फोटो : amar ujala
आजमगढ़ में रात भर हुई बूंदाबांदी के बाद ठंड में इजाफा हो गया है। इसके चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। गेहूं किसान खेती के लिए इसे लाभकारी बता रहे हैं। वहीं, दलहन और तिलहन की फसलों को नुकसान पहुंचा है। मौसम खराब होने से देहात और शहरी क्षेत्र में कई स्थानों पर रात भर बिजली भी गुल रही। इसके कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।            

 
विज्ञापन

6 of 10
winter season - फोटो : amar ujala
सोनभद्र में रात में तड़क-गरज के साथ बारिश के साथ कहीं-कहीं ओले भी पड़ें। इससे ठंड ने विकराल रूप धारण कर लिया है। गलन ने लोगों को बेहाल करके रख दिया है। सोमवार को पूरे दिन सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए। स्कूलों में बच्चे ठिठुरते रहे। 

 
विज्ञापन

7 of 10
winter season - फोटो : amar ujala
जौनपुर में तेज हवा के साथ हुई बारिश के बीच बिजली का 33 केवी का तार उसरा बाजार के पास टूट कर गिर गया जिससे नौपेड़वा विद्युत उपकेंद्र से जुड़े 60 से अधिक गांव की बिजली गुल है।

 

8 of 10
winter season - फोटो : amar ujala
भदोही में देर रात अचानक मौसम ने मिजाज बदल दिया। आसमान में बादल छा गए और झमाझम बरसात हुई। इससे पूर्व कई स्थानों पर बारिश संग ओले गिरने से ठंड बढ़ गई। वहीं सरसों, आलू आदि फसलों के लिए इसे नुकसानदेय माना जा रहा है। हालांकि गेहूं की फसल के लिए यह बारिश रामबाण साबित होगी।  
 

9 of 10
winter season - फोटो : amar ujala
मिर्जापुर में रात में हुई बारिश से किसानों के चेहरे खिल गए हैं। किसानों के मुताबिक रबी की फसल के लिए बारिश वरदान है। फसलों को बारिश की जरूरत थी। बारिश और हवा के साथ ही मौसम के भी बदलने के आसार हैं। सोमवार को पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहे।        

 
विज्ञापन

10 of 10
बारिश - फोटो : amar ujala
चंदौली में सोमवार की भोर में गरज चमक के साथ मेघ बरसे। इससे ठंड का प्रकोप और बढ़ गया। हालांकि बारिश से गेंहू की फसल को फायदा होगा। दूसरी तरफ चकिया कोतवाली के पीतपुर गाव निवासी लालजी बिन्द (60) की बिजली गिरने से सोमवार की सुबह खेत पर मौत हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें