मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सावन के दूसरे सोमवार को काशी विश्वनाथ का दर्शन करेंगे। मंगला आरती के बाद मुख्यमंत्री गंगा घाट से बाबा दरबार तक पैदल यात्रा भी कर सकते हैं। इससे पहले आज शाम चंदौली से लौटने के बाद कैथी स्थित मारकंडेय महादेव मंदिर में भी दर्शन करेंगे। मुख्यमंत्री सोमवार की सुबह लखनऊ रवाना होंगे। आगे की स्लाइड्स में देखें...
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
cm yogi in varanasi
- फोटो : अमर उजाला
लखनऊ से राजकीय विमान से मुख्यमंत्री रविवार की दोपहर बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे और यहां से हेलीकाप्टर से चंदौली जाएंगे। चंदौली के बैकले ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बाबतपुर आएंगे और यहीं से चौबेपुर के कैथी स्थित मारकंडेय महादेव मंदिर में दर्शन पूजन के लिए जाएंगे।
विज्ञापन
3 of 5
yogi in varanasi
- फोटो : अमर उजाला
वहां से वापस सर्किट हाउस में कचहरी परिसर के स्थानांतरण के विरोध में आंदोलित अधिवक्ताओं के संबन्ध में सेंट्रल बार एसोसिएशन के प्रतिनिधियों से भेंट करेंगे। सोमवार को ब्रह्म मुहूर्त में गंगा घाट से जल लेकर बाबा विश्वनाथ मंदिर में दर्शन करेंगे। सुबह वे लखनऊ रवाना हो जाएंगे। उधर, मुख्यमंत्री के आगमन और रात्रि विश्राम के सूचना के बाद प्रशासनिक महकमें में तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
4 of 5
yogi in varanasi
- फोटो : अमर उजाला
ऐसा माना जा रहा है सावन माह में मुख्यमंत्री के साथ ही बतौर गोरक्ष पीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ लोगों को 'हिंदू और हिंदुत्व' का संदेश भी देंगे। सीएम के आगमन को लेकर देर रात तक तैयारियों का दौर जारी रहा। डीएम सुरेंद्र सिंह, एसएसपी आनंद कुलकर्णी, एडीएम सिटी वीरेंद्र पांडेय व एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह आदि ने बाबा दरबार से लेकर गंगा घाट तक का जायजा लिया और तैयारियों को परखा।
बता दें कि बनारस से सटे चंदौली में रविवार को भाजपा के दिग्गज जुटेंगे। इस दौरान 200 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। मुगसलराय के बाकले मैदान पर दो बजे से चार बजे तक आयोजित सभा में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, रेल मंत्री पीयूष गोयल, सीएम योगी आदित्यनाथ, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं सांसद डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय, रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा सहित उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौजूद रहेंगे।