फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम योगी के सख्त निर्देश- समय से शुरू कराएं काशी विश्वनाथ धाम का काम, नहीं हो कोई लापरवाही

Sat, 28 Dec 2019 10:03 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
1 of 5
सर्किट हाउस में अधिकारियों के साथ सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला।
सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार की देर रात श्री काशी विश्वनाथ धाम का निरीक्षण किया। बाबा विश्वनाथ का दर्शन-पूजन करने के बाद उन्होंने कॉरिडोर क्षेत्र का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्रस्तावित कामों का जायजा लिया और अधिकारियों से पूरी जानकारी ली।
विज्ञापन

2 of 5
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि काशी विश्वनाथ धाम का काम समय से शुरू करा दें। इसमें किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। शुक्रवार की रात 9:56 बजे मुख्यमंत्री काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे। मंदिर में अर्चक पं. श्रीकांत और पं. ओमप्रकाश ने पूजन संपन्न कराया।
विज्ञापन

3 of 5
पूजन के उपरांत सीएम अधिकारियों के साथ गेट नंबर तीन से होते हुए श्री काशी विश्वनाथ धाम क्षेत्र में पहुंचे। उन्होंने ललिता घाट और नेपाली मंदिर तक के क्षेत्र का जायजा लिया। उन्होंने लोक निर्माण विभाग और निर्माण निगम के अधिकारियों से चल रहे काम के बारे में जानकारी ली।

4 of 5
सीएम ने अधिकारियों से पूछा कि इतनी ऊंचाई पर चढ़ने के लिए कितने स्टेप बनाए जाएंगे। इसके अलावा हाई फ्लड लेवल से धाम की ऊंचाई कितनी होगी। अधिकारियों ने बताया कि टेंडर फाइनल हो गया है। सीएम ने अधिकारियों से कहा कि समय से काम शुरू कराएं। कमिश्नर दीपक अग्रवाल ने चल रहे काम के बारे में मुख्यमंत्री को पूरी जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मुख्यमंत्री ने कहा कि अब तो चारों तरफ भवनों का ध्वस्तीकरण हो चुका है ऐसे में यह कार्य जल्द से जल्द कराएं। इससे पूर्व धर्मार्थ कार्य मंत्री नीलकंठ तिवारी ने माल्यार्पण और अंगवस्त्रम देकर उनका स्वागत किया। सीएम 10:16 बजे मंदिर से रवाना हो गए। इस दौरान राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभारी रवींद्र जायसवाल, जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा, सीईओ विशाल सिंह, अपर मुख्य कार्यपालक निखिलेश मिश्रा मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें