मिर्जापुर से सांसद और केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल की मौजूदगी में मिर्जापुर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिलाधिकारी को ऐसा जवाब दिया कि कुछ पल के लिए शांति छा गई। और तो और सीएम योगी ने यहां पहली प्रोटोकॉल भी तोड़ दिया। आगे की स्लाइड्स में जानिए क्या हुआ था..?
विज्ञापन
2 of 6
yogi in mirzapur
- फोटो : अमर उजाला
सीएम योगी रविवार को मिर्जापुर के दादरकला स्थित 75 मेगावाट के सोलर पावर प्लांट पहुंचे। इस प्लांट का लोकार्पण सोमवार को पीएम मोदी और फ्रांस के राष्ट्राध्यक्ष इमैनुएल मैक्रों के हाथों होना है। इसी कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने रविवार दोपहर दो बजे के बाद सीएम योगी कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे।
विज्ञापन
3 of 6
yogi in mirzapur
- फोटो : अमर उजाला
सात मिनट के निरीक्षण के दौरान सीएम योगी ने जिलाधिकारी विमल कुमार दूबे और मौजूद अधिकारियों से ताबड़तोड़ कई सवाल पूछे। तैयारियों के मद्देनजर सीएम योगी ने कई निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल भी मौजूद थीं।
4 of 6
yogi in mirzapur
- फोटो : अमर उजाला
कार्यक्रम स्थल पर जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री से बैठने का आग्रह किया तो उन्होंने कहा वह बैठने नहीं आए हैं, उन्हें चलना है। 2:45 पर वे विंध्याचल के लिए रवाना हो गए। मंत्रोच्चार के बीच मां विंध्यवासिनी का दर्शन पूजन और आरती की। उन्होंने मंदिर परिसर में सभी देवी-देवताओं के दर्शन करने के बाद हवन कुंड की परिक्रमा की और सुख समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन
5 of 6
yogi in varanasi
- फोटो : अमर उजाला
सीएम योगी मां विंध्यवासिनी के दर्शन पूजन के लिए जाते समय पुरानी वीआईपी रोड पर सुरक्षा के घेरे को तोड़ कर एक होटल में चले गए। वहां कुछ लोगों से मुलाकात की। इसके बाद बाहर निकले। इससे सुरक्षा व्यवस्था में व्यवधान पैदा हुआ। भाजपा कार्यकर्ताओं में धक्का मुक्की भी हुई।
इसके बाद मंदिर में विराजमान समस्त देवी-देवताओं का दर्शन पूजन करने के बाद हवन कुंड की परिक्रमा की। मुख्यमंत्री करीब 35 मिनट विंध्याचल में रहे। इस दौरान विधायक समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। वहीं सीएम को देखने के लिए गलियों में लोगों की भीड़ उमड़ी रही। सीएम ने हाथ उठा कर सिभी का अभिनंदन किया।