फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रविदास जयंतीः संत के दरबार में सीएम योगी ने लगाई हाजिरी, किया यह बड़ा ऐलान

Thu, 01 Feb 2018 11:15 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
1 of 7
ravidas - फोटो : अमर उजाला
‘मन चंगा तो कठौती में गंगा’ का संदेश देकर देश-दुनिया में अपनी शक्ति-भक्ति का पैगाम देने वाले संत शिरोमणि रविदास की जयंती पर बुधवार को सीएम योगी आदित्यनाथ ने बनारस में उनकी जन्मस्थली सीरगोवर्धनपुर में मत्था टेका। आगे की स्लाइड्स में देखें...
 
विज्ञापन

2 of 7
ravidas - फोटो : अमर उजाला
उमड़े जनसैलाब के बीच पहुंचे सूबे के मुखिया ने दर्शन करने के बाद लंगर भी चखा। सीर गोवर्धनपुर स्थित संत रविदास मंदिर में मत्था टेकने के बाद मुख्‍यमंत्री ने मंदिर प्रांगण के अतिथि गृह में संतों के साथ बैठकर मंदिर के कायाकल्‍प को लेकर चर्चा की। 
 
विज्ञापन

3 of 7
ravidas - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि मोदी जी और मेरे रहते हुए आप लोगों कों परेशान होने की जरूरत नहीं है। आपको केंद्र और प्रदेश सरकार का मिलेगा पूरा सहयोग मिलेगा। उन्होंने कहा कि सीर गोवर्धन को तीर्थस्थल के रूप में बनाया जाएगा। 
 

4 of 7
ravidas - फोटो : अमर उजाला
इस दौरान सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए थे। उनके पहुंचने से पहले ही मंदिर में आमजन के लिए दर्शन रोक दिया गया था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बीएचयू के हेलीपैड से दोपहर करीब 12.20 बजे सीरगोवर्धनपुर पहुंचे।
 
विज्ञापन

5 of 7
ravidas - फोटो : अमर उजाला
वहां काफिला रुकते ही योगी अपने वाहन से उतरते ही सिर पर रूमाल बांधा और अंदर दर्शन केलिए चले गए। लगभग 15 मिनट तक दर्शन-पूजन किया। इस दौरान हर हर महादेव के नारे भी लगाए गए। वहां से निकलने के बाद सत्संग स्थल पर चले गए। वहां से वापस आकर करीब 1.53 बजे लंगर भवन में गए। 
विज्ञापन

6 of 7
ravidas - फोटो : facebook

सीएम को लंगर में प्रसाद के रूप में हलुवा, पालक पनीर, मटर पनीर, रोटी, चावल, पापड़, सलाद, अरहर की दाल परोसी गई। सीएम ने प्रसाद को चखा। लंगर छकने के बाद उनका काफिला सीधे सर्किट हाउस पहुंचा। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
ravidas - फोटो : अमर उजाला
इस दौरान मंत्री डा. नीलकंठ तिवारी, विधायक सौरभ श्रीवास्तव, अवधेश सिंह, रवींद्र जायसवाल, सुरेंद्र नारायण सिंह, नीलरतन पटेल, कैलाशनाथ सोनकर, प्रमुख सचिव अवनीश कुमार अवस्थी, कमिश्नर नितिन रमेश गोकर्ण, आईजी दीपक रतन, डीएम योगेश्वर राम मिश्रा, एसएसपी आरके भारद्वाज आदि मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें