फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी में फूंका गया सीएम योगी के मंत्री नीलकंठ तिवारी का पुतला, पद के दुरुपयोग का आरोप

Thu, 29 Nov 2018 09:26 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
1 of 7
varanasi - फोटो : अमर उजाला

वाराणसी के टाउनहाल के सभागार में चल रहे नगर निगम के अस्थायी सदन के सभागार के राजनीतिक इस्तेमाल का मुद्दा तूल पकड़ता जा रहा है। बुधवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने  इसके विरोध में राज्यमंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी पर पद के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए उनका पुतला फूंका। उधर, नगर निगम के कर्मचारियों ने भी प्रदर्शन किया। बता दें कि यहा मामला महापौर मृदुला जायसवाल के पति राधाकृष्ण की ओर से अधिकारियों को अपशब्द कहने के आरोप से शुरू हुआ है।  आगे की स्लाइड्स में देखें..

 
विज्ञापन

2 of 7
varanasi - फोटो : अमर उजाला
उधर, नगर निगम के कर्मचारियों ने जोनल अधिकारी के साथ महापौर मृदुला जायसवाल के पति के दुर्व्यवहार पर नाराजगी जताते हुए उन पर एफआईआर दर्ज कराने की मांग की। युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव राघवेंद्र चौबे और कोऑर्डिनेंटर किशन यादव ने कहा कि टाउनहाल का दुरुपयोग किया गया है। 

 
विज्ञापन

3 of 7
varanasi - फोटो : अमर उजाला
वहीं नगर निगम के कर्मचारियों ने बुधवार को बैठक कर नगर आयुक्त ने ज्ञापन सौपा। कर्मचारियों ने कहा कि मेयर के पति द्वारा जोनल अधिकारी से दुर्व्यवहार के मामले में कार्रवाई न होने पर कामकाज ठप किया जा सकता है। 

 

4 of 7
varanasi - फोटो : अमर उजाला
मंगलवार को भी नगर निगम में अधिकारियों और कर्मचारियों ने न केवल धरना, प्रदर्शन, नगर आयुक्त का घेराव किया, बल्कि दोपहर बाद जोनल कार्यालयों को भी बंद करवा दिया था।  नगर निगम कर्मचारी संघ की ओर से नगर आयुक्त डा. नितिन बंसल के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना और विभाग के प्रमुख सचिव को पत्र भेजकर घटना से अवगत कराया गया है। 

 
विज्ञापन

5 of 7
varanasi - फोटो : अमर उजाला
इस बीच नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. एके दुबे ने भी नगर आयुक्त को पत्र भेजकर कहा है कि स्वच्छता रैली में लगे पोस्टर बैनर पर महापौर की फोटो को लेकर महापौर के पति ने दुर्व्यवहार किया। संघ के अध्यक्ष पवन कुमार सिंह और महामंत्री मनोज कुमार ने कहा कि अधिकारियों और कर्मचारियों के सम्मान से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कार्रवाई नहीं हुई तो नगर निगम के सारे कार्य ठप करा दिए जाएंगे। उधर, इस मामले में महापौर, उनके पति ने कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया। राज्यमंत्री डा. नीलकंठ तिवारी भी कुछ नहीं बोले। 
 
विज्ञापन

6 of 7
कांग्रेस के पूर्व विधायक अजय राय ने कहा कि पीएम के संसदीय क्षेत्र में निगम के सदन में बैठाकर मन की बात कार्यक्रम सुनाना लोकतांत्रिक संस्थाओं की मर्यादा पर चोट है। भाजपा की रीति नीति संस्थाओं को आहत कर रही है। सरकारी भवनों, शिक्षा संस्थाओं, संवैधानिक संस्थाओं के सदन सभागारों का राजनीति दुरुपयोग चिंताजनक है। इस पर अंकुश नहीं लगा तो कल विधानसभा और लोकसभा में ऐसे दृश्य देखने को मिलेंगे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
मेयर मृदुला जायसवाल - फोटो : अमर उजाला
सपा पार्षद दल के नेता कमल पटेल ने टाउन हॉल में मन की बात कार्यक्रम कराने की निंदा की। कहा कि कार्यक्रम की जानकारी सदन को नहीं थी तो आयोजन किसके इशारे पर किया गया। पार्षद हारून अंसारी और प्रशांत सिंह पिंकू ने कहा कि निगम के सारे कार्य नियम विरुद्ध हो रहे हैं। कुछ सत्ता संरक्षण प्राप्त नेता और कर्मचारियों ने इसका ठेका ले रखा है। पार्षद गोपाल यादव और पूर्व पार्षद वरुण सिंह ने कहा कि महापौर के स्थान पर उनके पति ने किस अधिकार से अधिकारियों को डांटा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें