सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ बुधवार को सोनभद्र में थे। सीएम योगी जिले के राबर्ट्सगंज के बहुअरा गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे तो उनका स्वागत गांव के प्रधान मनोज पटेल और पूर्व प्रधान ओमप्रकाश श्रीवास्तव ने किया। आगे की स्लाइड्स में देखें...
विज्ञापन
2 of 4
cm yogi
- फोटो : amar ujala
यहां मंच का संचालन शिक्षक दीन बंधु त्रिपाठी कर रहे थे। शिक्षक ने सबसे पहले स्वागत के लिए घोरावल विधायक अनिल मौर्या, फिर राज्यसभा सदस्य रामसकल, राबर्ट्सगंज सांसद छोटेलाल खरवार को बुलाया। उन्होंने संबोधन समाप्त किया।
विज्ञापन
3 of 4
सीएम योगी
- फोटो : amar ujala
इसके बाद मंच संचालक दीन बंधु त्रिपाठी ने एमएलसी केदारनाथ सिंह को स्वागत भाषण के लिए आवाज दी। इस पर मुख्यमंत्री नाराज हो गए। उन्होंने प्रोटोकाल के अनुसार खुद को संबोधन के लिए न बुलाने पर संचालक को डांटा।
मामला गंभीर होता देख एमएलसी ने स्वागत करने के बाद खुद मुख्यमंत्री को संबोधन के लिए आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री के संबोधन के बाद जिले की प्रभारी मंत्री अर्चना पांडेय ने सभी के प्रति आभार जताया।