योगी आदित्यनाथ के साथ उनके कौन-कौन से मंत्री आज शपथ लेने वाले हैं, इस रहस्य से पर्दा उठ गया है। योगी आदित्यनाथ के साथ 52 मंत्री आज शपथ ग्रहण करेंगे। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी से तीन समेत पूर्वांचल के सात चेहरे शामिल हैं। इन सात चेहरों में पांच लोग योगी सरकार के पहले कार्यकाल में भी मंत्री थे। योगी 2.0 कैबिनेट में वाराणसी, बलिया, सोनभद्र और जौनपुर को प्रतिनिधित्व मिला है।
योगी सरकार में इस बार भी दो उप-मुख्यमंत्री होंगे। लेकिन इस बार एक चेहरा अलग होगा। दिनेश शर्मा की जगह लखनऊ कैंट से विधायक ब्रजेश पाठक उप-मुख्यमंत्री बनाए जाएंगे। योगी कैबिनेट में 18 कैबिनेट मंत्री, 14 राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार और 20 राज्यमंत्री बनाए गए हैं।
योगी कैबिनेट में पूर्वांचल के जिन चेहरों को मौका मिला है उनके नाम हैं शिवपुर से विधायक अनिल राजभर, वाराणसी उत्तरी विधायक रवींद्र जायसवाल, जौनपुर सदर से विधायक गिरिश चंद्र यादव , बलिया सदर विधायक दयाशंकर सिंह, ओबरा विधायक संजीव सिंह गोंड, वाराणसी के भाजपा नेता दयाशंकर मिश्र दयालु और बलिया के भाजपा नेता दानिश आजाद अंसारी। नीचे की स्लाइड्स में जानें सभी मंत्रियों के बारे में...