प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र में विरोधियों को मात देने के लिए मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मास्टर स्ट्रोक चला है। सीएम अखिलेश अखिलेश यादव चार मार्च को वाराणसी में रोड शो करेंगे।
विज्ञापन
2 of 7
akhilesh yadav dimple yadav
- फोटो : अमर उजाला
इस दौरान पहली बार डिंपल यादव रोड शो में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के साथ नजर आएंगी। चुनाव प्रचार में अपने पति के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही डिंपल यादव अब तक पूरे सूबे में कई सभाएं कर चुकी हैं।
विज्ञापन
3 of 7
akhilesh yadav dimple yadav
- फोटो : अमर उजाला
डिंपल और अखिलेश का कार्यक्रम जहां तय हो गया है, वहीं कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के आने का अभी तक कोई आधिकारिक कार्यक्रम नहीं आया है। इससे पहले चार मार्च को होने वाले साझा रोड शो का रूट ड्राफ्ट मंगलवार रात तैयार कर लिया गया।
4 of 7
akhilesh yadav dimple yadav
- फोटो : अमर उजाला
चार मार्च को दोपहर 1:15 बजे डिंपल-अखिलेश का रोड शो कचहरी स्थित अंबेडकर प्रतिमा से शुरू होगा। वरुणा पुल, मिंट हाउस, राजा बाजार नदेसर, चौका घाट पानी टंकी, दोषीपुरा, , चौक, गोदौलिया से गिरजाघर शहीद ऊधम सिंह प्रतिमा स्थल पहुंचकर शो पूरा होगा।
विज्ञापन
5 of 7
डिंपल यादव
रोड शो की शुरुआत डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण से होगी जबकि समापन शहीद ऊधम सिंह को नमन कर किया जाएगा। सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम की मौजूदगी में पार्टी के कार्यालय पर हुई बैठक में भी रोड शो के रूट प्लान के मुताबिक तैयारी की गई।
विज्ञापन
6 of 7
डिंपल यादव (फाइल फोटो)
उधर, पूर्वांचल फतह के लिए सपा-कांग्रेस गठबंधन ने भी वाराणसी को अपने प्रचार अभियान का केंद्र बना दिया है। पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरणमय नंदा, प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम, युवजन सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास यादव चुनाव तक वाराणसी में ही कैंप करेंगे।
इनके अलावा कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव मुकुल वासनिक, राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा, पूर्व केंद्रीय शहरी विकास मंत्री दीपा दास मुंशी, राष्ट्रीय सचिव राणा गोस्वामी ने काशी में डेरा डाल दिया है। पार्टी के रणनीतिकार वाराणसी से ही पूरे पूर्वांचल में अपनी चुनावी मुहिम को धार देंगे।