फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'संगीत के शहर' में 'सुर गंगा', मेघा रे मेघा रे... के बोल पर गूंजा गंगा का किनारा

Sun, 23 Apr 2017 04:34 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
1 of 9
sur ganga - फोटो : अमर उजाला
गंगा तट पर शनिवार की रात पार्श्व गायक सुरेश वाडेकर के सुरों की खनक गूंजी। सिने अभिनेता अन्नू कपूर ने भी दर्शकों-श्रोताओं को बांधे रखा। ड्रम, तबला, बांसुरी और पखावज के फ्यूजन का भी कोई जोड़ नहीं था।
विज्ञापन

2 of 9
sur ganga varanasi - फोटो : अमर उजाला
सिम्फनी में जहां युवा कलाकारों ने समां बांधा वहीं, भरतनाट्यम पर दीप नृत्य की प्रस्तुति पर संगीत प्रेमी झूम उठे। रंग-बिरंगी छटा के बीच सुसज्जित मंच पर सुर गंगा संगीत महोत्सव की दूसरी निशा परवान चढ़ी।
विज्ञापन

3 of 9
sur ganga varanasi - फोटो : अमर उजाला
सुरेश वाडेकर के मंच संभालते ही हर-हर महादेव के जयकारे गूंजने लगे। मेघा रे मेघा रे..., सपनों में मिलती है कुड़ी... की जब उन्होंने प्रस्तुति की तब दर्शक दीर्घा में युवाओं की भीड़ तालियों की बौछार के साथ झूम उठी।
 

4 of 9
sur ganga varanasi - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद चप्पा-चप्पा चरखा चले... सुनाया। उन्होंने ‘और इस दिल में क्या रखा है, तेरा ही दर्द छिपा रखा है...’ जैसे फिल्मी नगमों की प्रस्तुति से खूब वाहवाही बटोरी। इससे पहले मुंबई के प्रख्यात कलाकार पं. संजय विद्यार्थी के निर्देशन में काशी के कलाकारों ने सिंफनी की मोहक प्रस्तुति दी।
विज्ञापन

5 of 9
sur ganga varanasi - फोटो : अमर उजाला
विभिन्न विधाओं के लगभग 70 कलाकारों के समूह ने अपनी प्रस्तुति से चार चांद लगाए। सबसे पहले राग जोग में तीन ताल में निबद्ध बंदिश- साजन मोरे घर आए... की प्रस्तुति की। गायन पर पं. गणेश प्रसाद मिश्र, डॉ. रामशंकर, विदिशा हाजरा ने साथ दिया।
विज्ञापन

6 of 9
sur ganga varanasi - फोटो : अमर उजाला
सिंफनी में 15 सितार वादक, 12 बांसुरी वादक, 6 गिटार वादक, 5 तबला वादक के अलावा एक-एक पखावज, ढोलक, बोर्ड वादक शामिल थे। इनके बाद काशी के ही युवा नर्तकों ने दीप नृत्य की बेजोड़ प्रस्तुति से हर किसी का ध्यान खींचा। युवा नर्तक राजू बिंद, रागेश्री और रवि गुप्ता के निर्देशन में दीपाजंलि अर्पित की गई।
विज्ञापन

7 of 9
sur ganga varanasi - फोटो : अमर उजाला
सुर गंगा महोत्सव की दूसरी निशा में विख्यात वायलिन वादक पद्मभूषण एन. राजम और प्रसिद्ध ख्याल गायक पद्मभूषण पं राजन-साजन मिश्र का अभिनंदन किया गया। मुख्य अतिथि मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय का भी आयोजक मंडल की ओर से स्वागत किया गया।

8 of 9
sur ganga varanasi - फोटो : अमर उजाला
अतिथियों, कलाकारों का स्वागत मंडलायुक्त नितिन रमेश गोकर्ण ने किया। डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने शहर के उत्तरी छोर पर स्थित भैंसासुर घाट को सुरों से जीवंत बनाने के लिए इस प्रयास को सराहा। मंत्री ने कहा कि इस महोत्सव की निरंतरता के लिए वह पर्यटन मंत्रालय से मिलकर ठोस कदम उठाने की पहल करेंगे।
विज्ञापन

9 of 9
sur ganga varanasi - फोटो : अमर उजाला
सुर गंगा संगीत महोत्सव का संचालन कर रहे सिने अभिनेता अन्नू कपूर ने शनिवार की रात कला और राजनीति का फर्क समझाया। कहा कि कला का राजनीति से कोई रिश्ता नहीं होता। कलाकार का जीवन कला को समर्पित होता है। उन्होंने काशी की मशहूर गायिका विद्याधरी देवी को याद किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें