प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा विगत 15 जुलाई को चुनार पक्का पुल का उद्घाटन करने के बावजूद अभी तक पुल पर चार पहिया वाहनों का आवागमन नहीं शुरू हो पाया है। जबकि एक अगस्त से चार पहिया वाहनों के लिए पुल चालू करने की बात कही गई थी। उद्घाटन के बाद से पुल से अभी पैदल व दो पहिया वाहनों का ही संचालन हो रहा है। जिससे लोगों में नाराजगी है। आगी स्लाइड्स में देखें तस्वीरें...
विज्ञापन
2 of 6
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
दरअसल अधिकारियों व सत्ताधारी पार्टी के लोगों ने उद्घाटन के समय कहा था कि कुछ तकनीकी कमी के कारण वर्तमान समय में दो पहिया वाहनों के लिए पुल को खोला जा रहा है, लेकिन एक अगस्त से चार पहिया वाहनों का आवागमन भी शुरू हो जाएगा। क्षेत्रवासी पुल से महज दो पहिया वाहन से ही आवागमन कर रहे। चार पहिया वाहनों के आवागमन से क्षेत्रीय लोग इस पुल से होकर इलाहाबाद, वाराणसी, भदोही, औराई, गोपीगंज सहित अन्य क्षेत्रों में जब चाहे तब जा सकते थे, लेकिन अभी ऐसा यात्रियों को नसीब नहीं हो पाया है। जिससे लोगों में नाराजगी है।
विज्ञापन
3 of 6
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
उप निदेशक सेतु निगम ए.के. सिंह ने बताया कि पक्का पुल बहुत जल्द खोल जाएगा। सेतु निगम और लोक निर्माण विभाग ने एक अगस्त से पुल चालू कराने का वादा किया था लेकिन बताया जा रहा है कि इसमें सप्ताह भर का समय और लग सकता है। गौरतलब है कि बालूघाट से मेडिया घाट पर पक्का पुल का शिलान्यास 13 फरवरी 2007 को तत्कालीन मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव ने किया था। 923.68 मीटर लंबे और 7.5 मीटर चौडे़ इस पुल की लागत उस समय 3945.11लाख थी, लेकिन कार्य में विलंब होने के कारण इस पुल के निर्माण की लागत धनराशि बढ़कर 6029.51 लाख हो गई।
4 of 6
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
चुनार के पूर्व सपा विधायक जगतंबा पटेल ने कहा कि भाजपा सरकार झूठ के बुनियाद पर खड़ी है। एक अगस्त से चुनार पुल पर चार पहिया वाहनों का आवागमन शुरू होने की बात कही गई थी। इस पुल का लोकार्पण पीएम नरेंद्र मोदी के हाथों कराया था इसके बावजूद वादा पूरा नहीं हो पा रहा है। समय आने पर चुनार की जनता भाजपा को जवाब देगी।
विज्ञापन
5 of 6
bsp
बसपा नेता पवरेज खां ने कहा कि प्रधानमंत्री किसी पुल का उद्घाटन करते हैं तो वह पूरी तरह से कंप्लीट होना चाहिए। इससे साबित होता है कि पार्टी केवल झूठ के वादे पर ही टिकी है। इनका वादा हमेशा आधा अधूरा होता है। वे लोग केवल जनता को ठगने का कार्य कर रहे हैं। यह दुर्भाग्य की बात है कि देश का प्रधानमंत्री अभी से चुनावी तैयारी में जुट गया है।
पूर्व विधायक मड़िहान ललितेशपति त्रिपाठी ने कहा कि बीजेपी सरकार जब से बनी है केवल झूठे वादे ही कर रही है। उसका सारा वादा झूठ पर ही टिका है। यही कारण है कि वह दूसरे के कार्यों का लोकार्पण कर वाहवाही तो लूट रही है लेकिन वह भी परियोजना पूरी नहीं हुई है। आधी अधूरी परिजनाओं का शुभारंभ कर केवल वोट जुटाने का कार्य कर रहे हैं।