चोटीकटवा के अंधविश्वास का एक बड़ा उदाहरण वाराणसी में देखने को मिला। दो दिन पहले सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले बीएचयू परिसर में किसी ने चोटी कटवा बाबा की मूर्ति लगवा दी। तस्वीरें वायरल होने के बाद प्रशासन की नींद टूटी। आगे की स्लाइड्स में जानिए..
विज्ञापन
2 of 5
choti
- फोटो : अमर उजाला
बीएचयू परिसर में कोट माता मंदिर के सामने एक पेड़ के नीचे रखी एक मूर्ति पर किसी ने दो दिन पहले चोटी कटवा बाबा लिखकर चस्पा कर दिया। धीरे-धीरे यह बात चर्चा का विषय बन गई और सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो गई। लाल रंग की प्रतिमा के उपर नीले रंग के कागज पर चोटी कटवा बाबा लिखा था।
विज्ञापन
3 of 5
choti
- फोटो : अमर उजाला
उधर किसी अराजकतत्व की साजिश मानते हुए सोमवार रात विश्वविद्यालय प्रशासन ने चस्पा स्लिप हटवा दी। दो दिन पहले कोट माता मंदिर परिसर के सामने चोटी कटवा बाबा की मूर्ति लगने की खबर जैसे ही लोगों को मिली लोग वहां पहुंचकर फूल माला चढ़ाने लगे।
4 of 5
आजमगढ़ में पकड़ा गया चोटी कटवा कीड़ा
- फोटो : अमर उजाला
तमाम प्रयासों के बाद भी चोटी कटने की घटनाओं पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। यह अंधविश्वास इतना तेजी से फैला है कि कोई यह मानने को तैयार नहीं है कि किसी की शरारत है या कोई और बात। कभी चोटीकटवा कीड़ा तो कभी वायरस भी सामने आ चुका है।