फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छठ: काशी में पांच लाख व्रतियों ने दिया अर्घ्य, फ्रांस सहित कई विदेशी महिलाओं ने नाक से मांग तक लगाया सिंदूर

Mon, 16 Nov 2026 11:37 AM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

काशी में गंगा के 84 घाटों, गंगा के उस पार, 130 कुंडों-पोखरों, वरुणा किनारे लाखों लोग छठ मनाने के लिए जुटे। वहीं अस्सी से दशाश्वमेध तक देव दीपावली जैसी भीड़ रही। इस दौरान 10 राज्यों से पहुंचे लोगों ने काशी में छठ पूजा की। 
विज्ञापन
1 of 11
काशी में छठ घाटों पर उत्सव - फोटो : अमर उजाला
लोकपर्व छठ पूजा में काशी के 84 घाटों, गंगा उस पार, 130 कुंडों-पोखरों और वरुणा नदी के किनारे 5 लाख से ज्यादा व्रतियों ने डूबते सूरज को अर्घ्य दिया। सबसे ज्यादा व्रती और श्रद्धालु सामनेघाट से नमो घाट और गंगा उस पार दिखे। सूरज के डूबते ही अस्सी से दशाश्वमेध तक की गलियों में घंटों तक देव दीपावली जैसी भीड़ रही। पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल के मुताबिक, करीब पांच लाख लोगों ने छठ पूजा की है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 11
विदेशी महिला ने नाक से मांग तक लगवाया सिंदूर - फोटो : अमर उजाला
घाटों पर वेस्टइंडीज, अमेरिका, यूरोप, हॉलैंड, जापान सहित कई देशों से आए प्रोफेशनल फोटोग्राफर्स भी दिखे। इन्होंने दंडवत मुद्रा में घाट आने वाली व्रतियों की फोटो उतारी। दूसरी ओर कई विदेशी और पर्यटकों ने छठ पूजा का विहंगम नजारा क्रूज और नावों से देखा। फ्रांस और अमेरिका से आई कई महिलाएं नाक से मांग तक सिंदूर लगवाकर छठ पूजा में शामिल हुईं।
विज्ञापन

3 of 11
विदेशी महिला ने नाक से मांग तक लगवाया सिंदूर - फोटो : अमर उजाला
फ्रांस की एक जटाधारी महिला पीली साड़ी में राजा घाट पहुंची और व्रतियों की तरह सिंदूर लगाकर छठ मईया की पूजा की और आंख बंद कर लोकगीत भी गुनगुनाई। बिहार, बंगाल, झारखंड, छत्तीसगढ़ और एमपी सहित 10 राज्यों से आए लोगों ने तीन दिनों तक धर्मशाला में रहकर छठ पूजा की। इस बीच मनौती पूरी होने पर कई महिलाओं ने कोसी भरने की भी परंपरा का पालन किया।

4 of 11
छठ पर गंगा घाटों पर उमड़े श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला
फलों की खुशबू और छठ गीतों की मिठास ने रोक दिए कदम
दोपहर एक बजे के बाद से ही बांस का दउरा, पीतल का सूप और गन्ना और कलश लेकर व्रतियां और उनका परिवार घाटों पर पहुंचने लगा। शाम चार बजते ही वेदियों पर चढ़े हुए फलों की खुशबू और छठ गीतों की मिठास ने लोगों को घाट पर ही लॉक कर दिया।
विज्ञापन

5 of 11
छठ पर गंगा घाटों पर उमड़े श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला
बरेका सूर्य सरोवर पर 20 हजार से ज्यादा लोगों ने दिया अर्घ्य
बरेका कैंपस में सूर्य सरोवर पर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी रही। यहां करीब 20 हजार से ज्यादा लोगों ने भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया गया। ढोल नगाड़े, बैंड बाजे के साथ नाचते-गाते परिवार के साथ पहुंचीं व्रती महिलाओं ने सरोवर में खड़े होकर अर्घ्य देकर जीवन में सुख समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन

6 of 11
छठ पर गंगा घाटों पर उमड़े श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला
रविवार को अर्घ्य से पहले बरेका महाप्रबंधक आशुतोष पंत ने यहां स्थापित भगवान सूर्य की प्रतिमा के पास पूजा की। इसके बाद अधिकारियों के साथ अर्घ्य देकर लोगों के सुख समृद्धि की कामना की। एक ओर लगे मंच पर कलाकारों ने भजनों से भगवान सूर्य और छठी मईया का गुणगान किया। छठ पूजा आयोजन का विशेष आकर्षण सूर्य देव की सात अश्वों से युक्त रथ पर विराजमान भव्य एवं आकर्षक प्रतिमा रही। 
विज्ञापन

7 of 11
छठ पर गंगा घाटों पर नृत्य करती महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
इस दौरान प्रमुख मुख्य विद्युत इंजीनियर मनीष कुमार, प्रमुख मुख्य यांत्रिक इंजीनियर विवेक शील, प्रमुख मुख्य सामग्री प्रबंधक आलोक अग्रवाल, प्रमुख मुख्य इंजीनियर राम जन्म के साथ ही छठ समिति के संरक्षक राम जन्म चौबे, अजय आर्य,कमलेश सिंह,सहित एनडीआरएफ की टीम, रेलवे पुलिस के जवानों सहित अन्य लोग मौजूद रहे। उधर, पंचक्रोशी यात्रा के प्रथम पड़ाव कर्दमेश्वर महादेव मंदिर स्थित बिंदू सरोवर पर छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया। पार्षद सुशीला पटेल के साथ ही डॉ. प्रेम शर्मा, पूर्व प्रधान गोपाल पटेल, जितेंद्र केशरी, सुनील गिरी, राजेश मिश्रा, गुड्डू मिश्रा, बोली मिश्रा आदि मौजूद रहे।  

8 of 11
छठ घाटों पर उत्सव - फोटो : अमर उजाला
रामनगर में सूर्य की प्रतिमा बैठाकर पूजा की, पहुंचे विधायक
ग्रामीण क्षेत्रों के पोखरों, तालाबों और कुंडों से भी डाला छठ की पूजा के लिए भीड़ उमड़ी रही। व्रतियों ने अस्त होते सूर्य देव को अर्घ्य दिया। उन्होंने परिवार की सुख-समृद्धि व संतान के दीर्घायु होने की कामना की। रामनगर के बलुआघाट पर भगवान भाष्कर सूर्य देव की प्रतिमा स्थापित कर पूजा हुई। सिरसा में वरुणा नदी के घाटों पर कुछ महिलाएं अपनी मनौती पूरा होने पर घरों से जमीन पर लेटते हुए घाट तक पहुंची। विधायक त्रिभुवन राम, भाजपा नेत्री अदिति पटेल पूजा में शामिल हुईं। 

9 of 11
छठ घाटों पर उत्सव - फोटो : अमर उजाला
चोलापुर के गोसाईपुर मोहाव पोखरा, बिंदू सरोवर कन्दवा, शिवपुर क्षेत्र के राम भट्ट तालाब, आल्हा-काल्हा पोखरा, शूलटंकेश्वर महादेव मंदिर माधोपुर, भाष्करा तालाब केशरीपुर, प्राचीन शिवधाम मंदिर दरेखू, मोहनसराय पोखरा, पिंडरा क्षेत्र के सिंधोरा, फूलपुर, खालिसपुर, मंगारी, कुआर, कठिराव, हरहुआ क्षेत्र के रामभाला पोखरा पर भी भीड़ रही। चौबेपुर क्षेत्र के कैथी स्थित मार्कंडेय महादेव धाम के गंगा-गोमती संगम तट, गौरीशंकर महादेव घाट, डाला छठ सेवा समिति धौरहरा, चंद्रावती, रामपुर, चंद्रावती, गौरवपुर, सरसौल, हडियाडीह, नाग नदी, मां नेपाली भगवती धाम छितमपुर और गोमती नदी के संगम तट छठ पूजा हुई। 

10 of 11
छठ घाटों पर उत्सव - फोटो : अमर उजाला
महावीर मंदिर अर्दली बाजार, जक्खिनी पोखरे, जगरदेवपुर, रानीबाजार, चिरईगांव क्षेत्र के खानपुर, चांदपुर सोता घाट, ढाब क्षेत्र के रामचंदीपुर, गोबरहां, शिवदाशा और सरसौल गंगा घाट, कच्चा बाबा सरोवर, सेवापुरी क्षेत्र के रामेश्वर के नए व पुराने वरुणा घाट, रसूलपुर, कोइरीपुर, बरेमा, परसीपुर, लोहता के क्षेत्र के भट्ठी तालाब, भरथरा, छितौनी, कोटवां, हैबतपुर, सामनेघाट पक्का घाट परमहंस आश्रम घाट, मदरवा, गढ़वा घाट पर भी भीड़ रही। 
विज्ञापन

11 of 11
छठ घाटों पर उत्सव - फोटो : अमर उजाला
विधायक ने महिलाओं का किया अभिनंदन
घाटों पर अस्ताचल सूर्य को अर्घ्य देने पहुंची महिलाओं और छठ व्रतियों का विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने स्टीमर से अभिनंदन किया। रविदास घाट से दशाश्वमेध घाट और वहां से वापस आकर सामनेघाट तक, फिर रामनगर बलुआ घाट से सिपहिया घाट, कोदोपुर और जनकपुर तक गए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें