फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरों में देखें: सपरिवार बनारस पहुंचे चेतेश्वर पुजारा, बाबा दरबार में लगाई हाजिरी, मरीजों को बांटे फल

Sat, 17 Sep 2022 10:24 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
1 of 6
सपरिवार बनारस पहुंचे चेतेश्वर पुजारा - फोटो : अमर उजाला
टीम इंडिया की टेस्ट टीम का अहम हिस्सा और नई दीवार कहे जाने वाले चेतेश्वर पुजारा सपरिवार शनिवार को वाराणसी पहुंचे। काशी विश्वनाथ धाम में विधि-विधान से बाबा का दर्शन-पूजन किया। इसके बाद वह आईएमएस बीएचयू के न्यूरोलॉजी विभाग भी गए। प्रो. विजयनाथ मिश्र के साथ मरीजों को फल भी बांटा। पुजारा के आने की सूचना मिलते ही अस्पताल में उन्हें देखने वालों की भीड़ लग गई।

बीएचयू न्यूरोलॉजी विभाग के अध्यक्ष प्रो. मिश्र के अनुसार पुजारा परिवार के साथ चित्रकूट जा रहे थे। इस बीच कुछ समय उनके पास था, उसमें वह काशी विश्वनाथ धाम में बाबा के दर्शन करने आ गए। फिर फोन कर बीएचयू अस्पताल आकर मरीजों से मिलने की इच्छा भी जताई। 
विज्ञापन

2 of 6
काशी विश्वनाथ धाम में चेतेश्वर पुजारा - फोटो : अमर उजाला
चेतेश्वर पुजारा अपनी पत्नी के साथ जब पहुंचे तो  न्यूरोलॉजी विभाग के सामने मरीजों में फल बांटा जा रहा था। यह देख खुद पुजारा ने भी फल बांटे। साथ ही मरीजों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। 
विज्ञापन

3 of 6
चेतेश्वर पुजारा ने बीएचयू अस्पताल में मरीजों को बांटे फल - फोटो : अमर उजाला
चेतेश्वर पुजारा ने न्यूरोलॉजी विभाग के चिकित्सकों का हालचाल जाना और सेल्फी भी ली। करीब दो घंटे बनारस में रहने बाद वह चित्रकूट रवाना हो गए।

4 of 6
चेतेश्वर पुजारा ने बीएचयू अस्पताल में मरीजों को बांटे फल - फोटो : अमर उजाला
चेतेश्वर पुजारा को टेस्ट विशेषज्ञ माना जाता है। अपने टेस्ट करियर में चेतेश्वर पुजारा ने ऐसी कई पारियां खेली हैं, जहां वह सैकड़ों की संख्या में बॉल खेल जाते हैं। 
विज्ञापन

5 of 6
बीएचयू अस्पताल में चेतेश्वर पुजारा - फोटो : अमर उजाला
चेतेश्वर पुजारा वैसे तो टेस्ट विशेषज्ञ के तौर पर जाने जाते हैं, लेकिन पिछले दिनों रॉयल लंदन वन डे कप में उन्होंने शानदार बल्लेबाजी की। रॉयल लंदन वन डे कप में पुजारा ने 9 मैचों में 111.62 की स्ट्राइक रेट से  624 रन बना डाले। वनडे फॉर्मेट में इस तरह रन तरह तेजी से रन बनाकर क्रिकेट दिग्गजों को हैरान कर दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
बीएचयू अस्पताल में चेतेश्वर पुजारा - फोटो : अमर उजाला
दायें हाथ के बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा  ने दिसंबर 2005 में सौराष्ट्र के लिए प्रथम श्रेणी में डेब्यू किया। अक्टूबर 2010 में बेंगलौर में भारतीय टेस्ट टीम में डेब्यू किया। पुजारा को उनकी तकनीक और लंबी पारी खेलने के लिए जाना जाता है। 
पढ़ें: काशी में आकार लेने लगा है मिनी बंगाल, दो सालों के बाद भव्य स्वरूप में सजेंगे तीन सौ पंडाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें