फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में ट्रेन में कत्ल: चेन्नई में मछली पकड़ने का काम पसंद न आने पर घर आ रहे थे मंगरू; पेशेवर शूटर थे हमलावर!

Mon, 11 May 2026 01:10 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली

सार

गाजीपुर के जमानिया के चौधरी मोहल्ला निवासी मंगरू चौधरी ताड़ीघाट पैसेंजर ट्रेन से चेन्नई से लौट रहे थे। कुचमन स्टेशन से आगे बढ़ते ही एक कोच में दो यात्रियों के बीच विवाद हो गया। बहसबाजी के दौरान बदमाशों ने जेब से पिस्टल निकालकर मंगरू की कनपटी पर सटाकर गोली मार दी। हत्या के बाद शव को ट्रैक पर फेंका और कुछ दूर जाने के बाद ट्रेन से उतरकर भाग गए।
विज्ञापन
1 of 10
Chandauli Murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
पीडीडीयू नगर में चलती ट्रेन में जिस तरह गाजीपुर के युवक मंगरू की हत्या की गई है, उससे पुलिस की ओर से आशंका जताई जा रही है कि दोनों हमलावर पेशेवर शूटर हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हमलावर ने मंगरू की कनपटी पर पिस्टल सटाकर गोली मारी थी। 

तेज रफ्तार में दौड़ रही हिलती ट्रेन में सटीक तरीके से गोली मारना किसी नौसिखिये का काम नहीं है। एक गोली लगते ही मंगरू की मौके पर मौत हो गई। इसके अलावा, जिस जगह वारदात को अंजाम दिया गया है कि उससे हमलावर अच्छी तरीके से परिचित थे। 

 
विज्ञापन

2 of 10
जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
शव भी दो थाना क्षेत्रों के बीच फेंका गया, वहां आसपास सन्नाटा रहता है। जिस जगह से हमलावर भागे हैं, वहां आसपास सीसीटीवी कैमरे भी नहीं लगे हैं, ऐसे में उनकी पहचान कर पाना मुश्किल होगा। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि वारदात को पेशेवर तरीके से अंजाम दिया गया है। 
विज्ञापन

3 of 10
मंगरू की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
चेन्नई में मछली पकड़ने का काम पसंद नहीं आने पर घर आ रहे थे मंगरू
घर की आर्थिक स्थिति को देख 12 दिन पूर्व गाजीपुर के जमानिया के चौधरी मोहल्ला निवासी मंगरू चौधरी मछली पकड़ने का काम करने के लिए 26 अप्रैल को चेन्नई रवाना हुए थे। घर पर भी वह गंगा में मछली पकड़कर जीवन यापन करते थे। 

 

4 of 10
विलाप करते परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसी हुनर को मंगरू ने पेशा बना लिया था। चेन्नई में काम पसंद न आने पर आठ मई को ट्रेन से घर के लिए रवाना हुए थे। रविवार को ताड़ीघाट पैसेंजर ट्रेन में उनकी गोली मारकर हत्या की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। 

 
विज्ञापन

5 of 10
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
चौधरी मोहल्ला निवासी बड़े भाई अर्जुन चौधरी पुत्र दूधनाथ चौधरी ने बताया कि मंगरू छोटा भाई था। चेन्नई में रिश्तेदार व मोहल्ले के लोग काम करते हैं। घर की आर्थिक स्थिति ठीक न होने पर मंगरू भी 26 अप्रैल को चेन्नई गए थे। 
विज्ञापन

6 of 10
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वहां मंगरू चौधरी को काम नहीं ठीक लगा तो वह बीते आठ मई को ट्रेन से घर के लिए रवाना हो गया। सुबह करीब 7.30 बजे पीडीडीयू स्टेशन पर उतरने के बाद ताड़ीघाट पैसेंजर से जमानिया आ रहे थे। 
विज्ञापन

7 of 10
मंगरू की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दोपहर करीब दो बजे सभासद राजाबाबू चौधरी आए और मोबाइल पर मृत भाई का चेहरा दिखाकर शिनाख्त कराई। यह कहकर बड़े भाई अर्जुन चौधरी बिलख पड़े। बड़े भाई ने बताया कि छोटे भाई की दो पुत्रियां हैं, एक दो वर्ष की अन्नू और एक पांच वर्ष की अनुष्का है। 

 

8 of 10
जानकारी देते पुलिस अधिकारी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पिता दूधनाथ चौधरी और मोहल्ले के लोग मौके पर रवाना हो गए। पति के मौत की सूचना मिलते ही पत्नी सोनी और घर की महिलाओं के रोने- बिलखने से दरवाजे पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई।
 

9 of 10
विलाप करते परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
यह था पूरा मामला
पं. दीनदयाल उपाध्याय से दिलदारनगर होते हुए ताड़ीघाट जा रही पैसेंजर ट्रेन में रविवार की सुबह बदमाशों ने एक यात्री की कनपटी पर पिस्टल सटाकर गोली मार दी। घटना कुचमन और सकलडीहा रेलवे स्टेशन के बीच हुई। हत्या के बाद बदमाशों ने मृतक का शव ट्रेन से नीचे रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया। सकलडीहा रेलवे स्टेशन के पूर्व ट्रेन की धीमी गति का फायदा उठाकर आरोपी ट्रेन से उतरकर भाग गए।

 
विज्ञापन

10 of 10
ट्रेन की पटरी के पास माैजूद पुलिस। - फोटो : संवाद
जीआरपी ने मृतक की पहचान मंगरू (34) पुत्र दूधनाथ, निवासी चौधरी मोहल्ला, जिला गाजीपुर के रूप में की है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। ताड़ीघाट पैसेंजर ट्रेन पीडीडीयू जंक्शन से रविवार सुबह 7.30 बजे प्लेटफार्म नंबर तीन से रवाना हुई। कुचमन स्टेशन से आगे बढ़ते ही एक कोच में दो यात्रियों के बीच विवाद हो गया। बहसबाजी के दौरान एक पक्ष के दो युवकों में से एक ने जेब से पिस्टल निकालकर मंगरू की कनपटी पर सटाकर गोली मार दी। यात्री खून से लथपथ होकर सीट के पास गिर गया। बदमाशों ने शव को कुछ देर बाद चलती ट्रेन से नीचे फेंक दिया और पिट्ठू बैग लेकर सकलडीहा रेलवे स्टेशन के पूर्व ही ट्रेन से उतरकर फरार हो गए।

यात्रियों द्वारा सूचना मिलने पर चंदौली और सकलडीहा पुलिस, जीआरपी और दिलदारनगर आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची। रेलवे ट्रैक किनारे मृतक का शव बरामद किया गया। सकलडीहा के क्षेत्राधिकारी कृष्णमुरारी शर्मा ने बताया कि यात्रियों से पूछताछ में सामने आया है कि हत्यारोपी पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से ट्रेन में सवार हुए थे। उन्होंने मंगरू नामक यात्री की कनपटी पर पिस्टल सटाकर गोली मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जांच सकलडीहा पुलिस, पीडीडीयू नगर पुलिस, जीआरपी और तीन थानों की संयुक्त टीम कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें