उत्तर प्रदेश के जौनपुर स्थित तिलकधारी महाविद्यालय(टीडी कॉलेज) में छात्र संघ चुनाव के लिए मंगलवार को धक्का- मुक्की एवं गहमागहमी के बीच अध्यक्ष समेत दस पदों के लिए 38 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिला किया। सुरक्षा को देखते हुए कॉलेज परिसर को पूरी तरह से सील कर दिया गया था। दोपहर में अचानक से लोग तब हैरान रहे गए जब एक प्रत्याशी नामाकंन के लिए एंबुलेंस से पहुंचा। एंबुलेंस का सायरन भी बज रहा था। आगे तस्वीरों में जानिए फिर क्या हुआ..
विज्ञापन
2 of 8
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
तिलकधारी महाविद्यालय में छात्र संघ चुनाव नामांकन के मद्देनजर पुलिस की निगरानी में उम्मीदवारों और कालेज स्टाफ को कालेज परिसर में जाने दिया गया। कालेज का मुख्य गेट आवागमन के लिए खुला था। नामांकन के दौरान कॉलेज के मुख्य गेट पर तैनात पुलिस प्रत्याशियों के साथ झड़प हुई। नामांकन करने आए कुछ प्रत्याशियों के कागजात पूरे नहीं थे। जिसे लेने के लिए वह बार-बार बाहर भीतर आ जा रहे थे। जिले लेकर मुख्य गेट पर तैनात पुलिस और प्रत्याशियों की बीच झड़प भी हुई।
विज्ञापन
3 of 8
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
टीडी कॉलेज छात्र संघ चुनाव के लिए नामांकन के दौरान उस वक्त लोग हैरान रह गए जब एक प्रत्याशी एंबुलेंस से पहुंचा। सायरन बजता देख सहसा लोगों की नजर उस ओर पड़ी। एंबुलेंस जब गेट के पास पहुंची तो पुलिस ने उसे रोक दिया। प्रत्याशी के समर्थकों ने इसका विरोध जताया। लोग समझ नहीं पा रहे थे कि माजरा क्या है?
4 of 8
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
दरअसल, छात्र संघ चुनाव के लिए मानस द्विेवेदी को वाणिज्य संकाय प्रतिनिधि पद के लिए नामांकन दाखिल करना था। तबियत खराब होने के कारण वह अस्रताल में भर्ती था। नामांकन होने के कारण वह एंबुलेंस से कॉलेज के गेट पर पहुंचा था। इसी दौरान चालक ने सायरन बजा दिया। सायरन बजते ही गेट पर सुरक्षा के लिए तैनात पुलिस ने एंबुलेंस चालक को हिरासत में लेकर लाइन बाजार थाने पर भेज दिया।
विज्ञापन
5 of 8
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
प्राचार्य डा. बिनोद कुमार सिंह ने बताया कि छात्र संघ चुनाव के लिए मंगलवार को 38 उम्मीदवारों ने पर्चा दाखिल किया। नामांकन पत्रों की जांच 24 अक्तूबर को सुबह दस बजे से चार बजे के बीच की जाएगी। कालेज के बलरामपुर सभागार में चुनाव अधिकारी की निगरानी में नामांकन पत्रों की जांच कराई जाएगी। जरूरी कागजात नहीं जमा करने वाले आवेदन को निरस्त कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
6 of 8
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
उधर नामांकन के दौरान सुरक्षा को लेकर पुलिस पूरी तरह से चौकस रही। कालेज के दक्षिणी गेट को पूरी तरह से बंद कर दिया गया था। मुख्य गेट से ही उम्मीदावारों और कालेज के स्टाफ को आने जाने की व्यवस्था की गई थी। कालेज गेट पर पुलिस के अलावा पीएससी भी तैनात की गई थी। कालेज के भीतर उम्मीदवार और स्टाफ के अलावा किसी भी बाहरी व्यक्ति को प्रवेश नहीं दिया जा रहा था।
विज्ञापन
7 of 8
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
टीडी कालेज के चुनाव अधिकारी डा. ओपी सिंह ने कहा कि छात्र संघ चुनाव दो नवंबर को कराया जाएगा। मंगलवार को शांतिपूर्ण तरीके से नामांकर पत्र दाखिल कराया गया। 10 पदों के लिए कुल 38 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया। 24 अक्तूबर को नामांकन पत्रों की जांच कराई जाएगी। शांतिपूर्ण और नि:पक्ष चुनाव कराने के लिए कालेज प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है।
टीडी कालेज में छात्र संघ चुनाव के लिए नामांकन करने से पहले उम्मीदवारों ने वाहन जुलूस निकालकर शहर का भ्रमण किया। जुलूस के चलते वाजिदपुर तिराहा से जेसीस चौराहे तक वाहनों की कतार लग गई थी। जुलूस में शामिल छात्र नारेबाजी करते हुए आगे बढ़ रहे थे।