फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंसर के इलाज के लिए अब नहीं जाना होगा मुंबई, बनारस के इस अस्पताल में मिलेंगी सारी सुविधाएं

Fri, 22 Feb 2019 10:22 AM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
1 of 6
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी(Narendra Modi) पूर्वांचल के लोगों को 1000 करोड़ की लागत से बना कैंसर अस्पताल भेंट किया है। अब कैंसर के मरीजों को इलाज के लिए मुंबई नहीं जाना पड़ेगा। बीएचयू की सुंदर बगिया में बना महामना पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर संस्थान में ओपीडी और डे केयर की सुविधा शुरू हो गई है। एक मई से यहां कैंसर के मरीजों की सर्जरी और रेडिएशन के साथ ही भर्ती की सुविधा भी मिलने लगेगी। एक जून से अस्पताल का पूर्ण रूप से संचालन शुरू होगा। आगे की स्लाइड्स में जानें अस्पताल में मिलेंगी ये सुविधाएं...
विज्ञापन

2 of 6
- फोटो : amar ujala
महामना पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर संस्थान में वे सभी सुविधाएं मिलेंगी, जिसके लिए मरीजों को टाटा कैंसर संस्थान मुंबई सहित अन्य जगहों पर जाना पड़ता था। अनुमान के मुताबिक यूपी, बिहार, मध्यप्रदेश समेत उत्तर भारत से 24 हजार से अधिक मरीज हर साल कैंसर का इलाज कराने मुंबई जाते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा उदघाटन के बाद अब यहां मरीजों की सुविधाएं जल्द ही बढ़ाई जाएंगी। 350 बेड वाले संस्थान में सभी प्रकार के कैंसर की जांच और इलाज की सुविधा मिलेगी। 
विज्ञापन

3 of 6
varanasi - फोटो : amar ujala
जल्द ही यहां साइक्लोट्रोन मशीन से रेडियो आइसोटोप दवा तैयार की जाएगी, जिसका उपयोग कैंसर के उपचार में किया जाता है। अब तक यह दवा टाटा कैंसर संस्थान से मंगानी पड़ती थीं। टाटा कैंसर संस्थान के निदेशक डॉ. आरए बाडवा के मुताबिक, महामना कैंसर संस्थान में ब्लड कैंसर, हड्डी में कैंसर और बच्चों का इलाज नहीं होगा। इनका इलाज 140 बेड वाले लहरतारा स्थित होमी भाभा कैंसर अस्पताल में कराया जाएगा। यहां जांच, इलाज की सुविधाएं हैं और अगर जरूरत पड़ी तो मुंबई भेजकर वहां भी इलाज कराया जाएगा। 

4 of 6
कैंसर मरीजों के इलाज के लिए चार वर्ग बनाए गए हैं। बीपीएल श्रेणी से शुल्क नहीं लिया जाएगा, जबकि दूसरे वर्ग के इलाज कराने वालों को केवल पांच प्रतिशत भुगतान करना होगा। तीसरे वर्ग के मरीजों को पूरा भुगतान करना होगा। चौथे वर्ग में शामिल मरीजों को इलाज पर आने वाले खर्च से 40 प्रतिशत अधिक भुगतान करना होगा। 
विज्ञापन

5 of 6
देश में जल्द ही 10 और कैंसर संस्थान बन जाएंगे। उद्घाटन समारोह में आए भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र के निदेशक और परमाणु ऊर्जा आयोग के अध्यक्ष केएन व्यास ने बताया कि कई जगहों पर काम शुरू हो गया है जबकि कुछ जगहों पर काम होना बाकी है। समय के साथ-साथ सुविधाएं भी बढ़ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
- फोटो : ani
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से महामना कैंसर संस्थान में टाटा समूह के चेयरमैन रतन टाटा, बीएचयू के कुलपति प्रो. राकेश भटनागर ने पीएम से मुलाकात की। इसके अलावा सर सुंदरलाल अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक प्रो. विजय नाथ मिश्रा, रामकृष्ण मिशन के स्वामी वरिष्ठानंद, आईएमएस निदेशक प्रो.एके अस्थाना, बीएचयू अस्पताल के चेस्ट रोग विशेषज्ञ और उप चिकित्सा अधीक्षक डॉ. जीएन श्रीवास्तव, क्षेत्रीय नेत्र संस्थान के निदेशक प्रो. एमके सिह सहित अन्य विशिष्ट जनों ने संस्थान पर पीएम का स्वागत किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें