फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबतपुर एयरपोर्ट बाउंड्री के पास पलटी बस, मची चीखपुकार, दर्जनभर यात्री घायल

Mon, 29 Jan 2018 03:10 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
1 of 8
bus accident - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी के बाबतपुर एयरपोर्ट की बाउंड्री से सटे मोड़ पर सोमवार दोपहर  यात्रियों से भरी एक बस पलट गई। दुर्घटना के बाद यात्रियों में मची चीखपुकार सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल की तरफ दौड़ पड़े। हादसे में दर्जन भर से ज्यादा यात्री घायल हो गए। आगे की स्लाइड्स में देखें..

 
विज्ञापन

2 of 8
bus accident - फोटो : अमर उजाला
यात्रियों से भरी बस चौबेपुर से बाबतपुर जा रही थी। हादसा मंगारी गांव के समीप बाबतपुर एयरपोर्ट की बाउंड्री से सटे अंधे मोड़ पर हुआ। या‌त्रियों की चीखपुकार सुनकर एयरपोर्ट परिसर में तैनात सीआईएसएफ के जवान भी दौड़ पड़े। जवानों ने मौके पर पहुंचे लोगों की मदद से घायलों को बस से बाहर निकाला।

 
विज्ञापन

3 of 8
bus accident - फोटो : अमर उजाला

सूचना के बाद पुलिस और एंबुलेंस भी मौके पर पहुंचीं। छायल यात्रियों को बड़ागांव प्राथमिक अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे में तीन महिलाओं सहित 12 यात्रियों को गंभीर चोटें पहुंचीं। इनमें तीन की हालत गंभीर है। क‌ुछ यात्रियों को हल्की चोटें पहुंचीं जिन्हें उपचार के बाद जाने दिया गया।  
 

4 of 8
bus accident - फोटो : अमर उजाला

बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार होने के कारण यह हादसा हुआ है। चौबेपुर से चली यह बस मंगारी गांव के पास काफी तेज चल रही थी। अंधे मोड़ पर चालक बस पर नियंत्रण नहीं रख सका और बस गड्ढे में जाकर पलट गई। 
 
विज्ञापन

5 of 8
bus accident - फोटो : अमर उजाला
हादसे में घायल यात्रियों का बड़ागांव स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा उपचार।
विज्ञापन

6 of 8
bus accident - फोटो : अमर उजाला
हादसे में घायल यात्रियों का बड़ागांव स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा उपचार।
विज्ञापन

7 of 8
bus accident - फोटो : अमर उजाला
हादसे में घायल यात्रियों का बड़ागांव स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा उपचार।
विज्ञापन

8 of 8
bus accident - फोटो : अमर उजाला
हादसे में घायल यात्रियों का बड़ागांव स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा उपचार।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें