शहर के पेट्रोल पंपों पर लगी कतार।
- फोटो : संवाद
पेट्रोल खत्म होने से बाइक चालक हुए परेशान
जयप्रकाश नगर क्षेत्र के टोला शिवन राय चट्टी स्थित भोलेनाथ फिलिंग स्टेशन पर पेट्रोल की अचानक हो रही किल्लत से वाहन चालकों को शुक्रवार को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। एक दिन पहले पेट्रोल पंप पर लगभग 5,000 लीटर पेट्रोल और 15,000 लीटर डीजल की आपूर्ति हुई थी। पंप के कर्मचारी जयराम यादव ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे तक पेट्रोल पूरी तरह समाप्त हो गया जबकि डीजल उपलब्ध है। क्षेत्र के अरुण सिंह, गुड्डू सिंह, रंजन सिंह, बिजेंद्र यादव, टुन्नू यादव लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द पेट्रोल की आपूर्ति सुनिश्चित कराने की मांग की है, ताकि आमजन को राहत मिल सके।