फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: काशी में गरजा पीडब्ल्यूडी का बुलडोजर, पद्मश्री ओलंपियन मो. शाहिद सहित 13 के मकानों पर तोड़फोड़

Mon, 29 Sep 2025 02:20 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi Bulldozer Action : वाराणसी में ओलंपियन मो. शाहिद सहित 13 के मकानों पर बुलडोजर चला। मुआवजा लेने के बाद भी इन भवन स्वामियों ने भवनों को नहीं तोड़ा था। ऐसे में पीडब्ल्यूडी ने तोड़फोड़ की कार्रवाई की। 
विज्ञापन
1 of 5
वाराणसी में बुलडोजर एक्शन - फोटो : अमर उजाला
मुआवजा देने के बाद पद्मश्री ओलंपियन मोहम्मद शाहिद सहित 13 मकानों पर बुलडोजर चलाया गया। सड़क चौड़ीकरण में बाधक बने इन भवन स्वामियों को तोड़ने का मौका दिया गया था लेकिन इन्होंने मुआवजा लेने के बाद भी अपने भवनों को नहीं तोड़ा था। पीडब्ल्यूडी ने पुलिस लाइन से कचहरी जाने वाले मार्ग पर पुलिस की मौजूदगी में तोड़फोड़ की कार्रवाई को अंजाम दिया। 
विज्ञापन

2 of 5
वाराणसी में बुलडोजर एक्शन - फोटो : अमर उजाला
पीडब्ल्यूडी ने छह बुलडोजर लगाकर सड़क निर्माण में बाधक बने भवनों को तोड़ा। इस दौरान क्षेत्र में काफी धूल उड़ने लगी। मोहम्मद शाहिद के बड़े भाई रियाजुद्दीन की पत्नी नाजनीन ने कहा हम लोग इस घर में रहते हैं। हम लोगों को कम मुआवजा मिला है। दायम खान मस्जिद के बाहर रेस्टूरेंट, मेडिकल स्टोर, जनरल स्टोर, सिलाई केंद्र, चाय की दुकानें थी। 
विज्ञापन

3 of 5
वाराणसी में बुलडोजर एक्शन - फोटो : अमर उजाला
दुकानदार हिसामुद्दीन ने कहा कि तीन फीट की नापी कर मेरी पूरी दुकान तोड़ दी। डॉ. एम फारूख ने कहा कि पहले ही 13 फीट तोड़े थे। प्रशासन से मांग की कि सर्वे कर डिस्पेंसरी बनवाकर दें। एडीएम सिटी आलोक वर्मा ने कहा कि मुआवजा लेने वालों के घर पर कार्रवाई की गई है। मोहम्मद शाहिद के मकान के 9 शेयर हैं। इनमें से 6 ने मुआवजा लिया और तीन ने नहीं लिया है। जिन्होंने मुआवजा लिया है केवल उन्हीं के हिस्से तोड़े गए हैं। 

4 of 5
वाराणसी में बुलडोजर एक्शन - फोटो : अमर उजाला
मुआवजा नहीं लेने वार चार हिस्सेदार को किसी प्रकार की क्षति नहीं: पीडब्ल्यूडी 
सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष के बयान पर पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता ने आख्या भेजी है। उसमें लिखा है कि कचहरी से आशापुर चौराहा होते हुए संदहा तक मार्ग को फोरलेन किया जाना है। अतिक्रमण अभियान के दौरान मुआवजा देने के बाद हटवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वाराणसी में बुलडोजर एक्शन - फोटो : अमर उजाला
पद्मश्री मोहम्मद शाहिद के भवन के 9 हिस्सेदार हैं। 5 हिस्सेदार ने 19.24 लाख रुपये एक माह पूर्व ले लिया था। बाकी चार हिस्सेदारों के भवन के भाग को किसी प्रकार की कोई क्षति नहीं पहुंचाई गई। शाहिद की पत्नी परवीन शाहिद, पुत्र मोहम्मद सैफ, पुत्री हिना शाहिद, मुआवजा पाने वाले 5 में से 1 परिवार हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें