फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरों में देखें: पेशी के दौरान सांसद अतुल राय बेहोश, अधिवक्ता का आरोप- पुलिसकर्मियों ने किया दुर्व्यवहार

Thu, 08 Sep 2022 10:57 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
1 of 5
पेशी के लिए कोर्ट पहुंचे अतुल राय हुए बेहोश - फोटो : अमर उजाला
दुष्कर्म पीड़िता और गवाह को धमकाने के मामले में पेशी के लिए वाराणसी स्थित कोर्ट पहुंचे बसपा सांसद अतुल राय बेहोश होकर गिर पड़े। इसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें संभाला और एंबुलेंस बुलाया गया। डॉक्टरों की एक टीम ने एंबुलेंस में ही सांसद अतुल राय का इलाज किया। बसपा सांसद अतुल राय के अधिवक्ता ने पुलिसकर्मियों पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाया है। कोर्ट में आवेदन देकर अधिवक्ता अनुज यादव ने कहा कि घोसी सांसद को नैनी सेंट्रल जेल से गंभीर बीमारी की अवस्था में पुलिसकर्मियों ने लापरवाही व दुर्व्यवहार के साथ कोर्ट में लाया।  

एंबुलेंस से नीचे उतारा गया, तब बेहोश होने पर हाथ-पैर पकड़कर बेरहमी के साथ कोर्ट में लाया गया। सांसद की हालत चिंताजनक होने पर तत्काल नजदीकी अस्पताल में उपचार कराने का अनुरोध किया गया। इस दौरान सांसद को एंबुलेंस में सवार कराकर डिस्ट्रिक्ट कोर्ट गेट के बाहर लगभग 45 मिनट तक रोके रखा गया। अदालत ने आरोपी सांसद को एक डॉक्टर के साथ बिना रिमांड बनाए नैनी कारागार वापस भिजवाया।  
विज्ञापन

2 of 5
वाराणसी कोर्ट परिसर में सांसद अतुल राय - फोटो : अमर उजाला
नैनी सेंट्रल जेल में बंद घोसी सांसद अतुल राय को वारंट बी पर एसीजेएम कोर्ट में तलब किया गया था। दुष्कर्म पीड़िता को आत्महत्या को उकसाने और आपराधिक षडयंत्र मामले में अतुल राय का न्यायिक रिमांड बनना था, हालांकि कोर्ट रूम पहुंचने से पहले ही सांसद अचानक अचेत हो गए।
विज्ञापन

3 of 5
पेशी के लिए कोर्ट पहुंचे अतुल राय हुए बेहोश - फोटो : अमर उजाला
घोसी सांसद अतुल राय की नैनी जेल से वाराणसी पेशी के दौरान पुलिस ने तगड़ी घेराबंदी की। शिवपुर भेल के पास पुलिस ने फोर्स के साथ वाहनों की तलाशी ली। अतुल राय के पीछे काफिले में आ रहे समर्थकों को पुलिस ने शिवपुर के पास रोका। इस दौरान पुलिस की चेकिंग को भी धता बताते हुए अधिकतर समर्थक कचहरी पहुंच गए। कोर्ट में पेशी से पूर्व पुलिसकर्मियों और समर्थकों, अधिवक्ताओं से कहासुनी भी हुई।

4 of 5
पुलिस की कड़ी सुरक्षा में एंबुलेंस - फोटो : अमर उजाला
दुष्कर्म के मामले में सांसद को कोर्ट ने किया है बरी
तीन साल पुराने चर्चित मामले में पिछले साल 16 अगस्त 2021 को अतुल राय पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली बलिया निवासी युवती ने अपने मित्र के साथ नई दिल्ली में सुप्रीम कोर्ट के सामने आत्मदाह कर लिया था। उपचार के दौरान बीते वर्ष युवक की 21 अगस्त और युवती की 24 अगस्त को मौत हो गई थी। इस मामले में ही अतुल राय की पेशी होनी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
एंबुलेंस में सांसद अतुल राय का किया गया उपचार - फोटो : अमर उजाला
सांसद अतुल राय के खिलाफ बलिया की रहने वाली युवती ने लंका थाने में एक मई 2019 को दुष्कर्म समेत अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज कराया था। सांसद ने 22 जून 2019 को वाराणसी की कोर्ट में सरेंडर किया था। दुष्कर्म मामले में पिछले माह छह अगस्त को विशेष न्यायाधीश एमपी-एमएलए सियाराम चौरसिया की कोर्ट ने अतुल राय को बरी किया था। पिछले तीन साल से सांसद प्रयागराज के नैनी सेंट्रल जेल में बंद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें