घर में शादी की खुशियों को लेकर चारों तरफ रौनक थी। घर की महिलाएं घरेलू कामों में व्यस्त थी और पुरूष घर के बाहर के काम कर रहे थे। इसी दौरान ऐसी घटना घटी की शादी की सारी खुशियां मातम में बदल गईं। घटना यूपी के जौनपुर की है। आगे की स्लाइड्स में देखें...
विज्ञापन
2 of 5
मौत के बाद रखा शव
- फोटो : अमर उजाला
जिले के शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के रफीपुर गावं में अब्दुल राजिक के घर उसकी बहन की बारात सोमवार को खेतासराय के भुड़कुड़हां से आने वाली थी।
विज्ञापन
3 of 5
demo pic
सुबह अब्दुल राजिक (25) को घर की सफाई करते समय किसी विषैले जंतु ने काट लिया। परिजन उसे शाहगंज के एक निजी अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने अब्दुल राजिक को मृत घोषित कर दिया।
4 of 5
deadbody
इधर बारात की तैयारी में लगे लोगों में मौत की सूचना पाकर कोहराम मच गया। लड़के के घर वालों को सूचना भेज कर बारात के आने के कार्यक्रम को रोक दिया गया।
घर से बहन की डोली निकलने की जगह भाई की अर्थी निकली। यह द्रश्य देखकर मौके पर मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं। अब्दुल राजिक इलेक्ट्रिशियन था। उसके पिता नियाज की मौत पहले ही हो चुकी है।