यूपी के जौनपुर में गुरुवार को एक बहादुर बेटी ने ऐसा कारनामा किया जिसकी लोग तारीफ करते नहीं थक रहे। उसने मोबाइल छीनकर भाग रहे बदमाश को चलती बाइक से नीचे खींच लिया और उसे जमकर धोया। घटना रोडवेज तिराहे पर गुरुवार सुबह घटी। आगे की स्लाइड्स में देखें..
विज्ञापन
2 of 6
utpal
- फोटो : social media
छात्रा की बहादुरी की चर्चा पूरे शहर में हो रही है। एसपी ने भी छात्रा की बहादुरी की तारीफ की है। जौनपुर के यूपी सिंह कालोनी निवासी स्नातक की छात्रा शिखा सिंह और दामिनी राय गुरुवार को सुबह नौ बजे कोचिंग क्लास के लिए जा रही थी।
विज्ञापन
3 of 6
run away
- फोटो : social media
दोनों सहेलियां लाइनबाजार थाना क्षेत्र के रोडवेज तिराहे के पास पहुंची थी, तभी पीछे से एक बाइक पर सवार दो युवक छात्राओं के पास पहुंचे और बाइक की रफ्तार धीमी कर दी। बाइक पर पीछे बैठे बदमाश ने शिखा के हाथ से मोबाइल छीन लिया और आगे वाले बदमाश ने बाइक की रफ्तार बढ़ाई।
4 of 6
mobile
- फोटो : self
लेकिन बाइक की रफ्तार अभी तेज होती उससे पहले ही शिखा ने हिम्मत दिखाते हुए बाइक पर पीछे बैठे बदमाश को कालर पकड़कर खींच लिया। चलती बाइक से वह नीचे गिरा और फिर भागना चाहा लेकिन शिखा ने उसे पकड़कर पीटना शुरू कर दिया। छीना झपटी में उसका मोबाइल गिरकर टूट गया लेकिन शिखा ने बदमाश को नहीं छोड़ा।
विज्ञापन
5 of 6
utpal
- फोटो : socail media
सड़क पर एक युवती को बदमाश से भिड़ा देख आस पास के लोग दौड़कर पहुंचे और बदमाश को पकड़कर उसकी जमकर पिटाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। लाइनबाजार पुलिस ने पकड़े गए बदमाश के खिलाफ लूट का केस दर्ज कर चालान कर दिया।
उसने अपना नाम अमित राय निवासी खासनपुर नगर कोतवाली जौनपुर बताया है। एसपी केके चौधरी ने बताया कि पकड़े गए बदमाश ने अपने दूसरे साथी का भी नाम पता बताया है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। शीघ्र ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।