बनारस के घाटों पर घाट वॉक 11 जनवरी 2018 से चल रही है। इसमें प्रो विजय नाथ मिश्र की अगुवाई में शिक्षक, समाजसेवी, छात्र आदि हर दिन तुलसीघाट से वॉक पर निकलते हैं। रविवार को वह चेत सिंह घाट पर पहुंचे तो यहां दो दिन से चल रही फिल्म की शूटिंग में लगे बाउंसरों ने यह कहकर सभी को आगे जाने से मना कर दिया कि अभी शूटिंग चल रही है।