फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमरा बंद कर किशोर टिकटॉक पर बना रहा था वीडियो, दरवाजा खोलते ही सन्न रह गए परिजन

Sat, 23 Feb 2019 10:34 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क,अमर उजाला,मिर्जापुर
विज्ञापन
1 of 5
tiktok - फोटो : self
उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में कक्षा सात का छात्र अपने कमरे को बंद कर टिकटॉक पर वीडियो बना रहा था। जब घरवालों ने कमरे का दरवाजा खोला तो कमरे के अंदर का नजारा देखते ही सन्न रह गए। परिजनों ने किशोर को ऐसी हालत में देखा कि किसी के मुंह से एक भी बोल न फूटा। देखें आगे की स्लाइड्स में...
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : self
मिर्जापुर शहर कोतवाली क्षेत्र के निवासी एक व्यक्ति का 14 वर्षीय पुत्र नगर के एक स्कूल में कक्षा सात का छात्र है। आसपास के लोगों के अनुसार वह पढ़ने लिखने में काफी तेज था। बुधवार की शाम वह टिकटाक पर एक वीडियो बनाने के लिए स्टंट करने लगा। अपने कमर में बेल्ट बांधकर गोता लगाने लगा। 
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
इसी बीच बेल्ट ढीली हो गई और जैसे ही किशोर ने पीछे की ओर उछलकर पलटने का प्रयास किया वैसे ही कमर में बंधा बेल्ट का फंदा खिसककर उसके गर्दन तक पहुंच गया। जैसे ही किशोर नीचे आने लगा फंदा उसके गले में कस गया और किशोर फंदे से लटककर झूलने लगा। 

4 of 5
doctor
कुछ देर बाद परिवार के लोगों ने जब कमरे का दरवाजा खोला तो छात्र को फंदे पर झूलते देख शोर मचाने लगे। उसे फंदे से नीचे उतारकर आनन फानन में जिला चिकित्सालय ले आए। वहां चिकित्सक ने किशोर को मृत घोषित कर दिया। हालांकि इस संबंध में परिवार के लोगों ने किशोर का नाम बताने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
यूपी पुलिस
पुलिस का कहना है कि आजकल किशोरों में टिकटॉक पर वीडियो बनाने का बहुत क्रेज है। ऐसे में टिकटॉक बच्चों में स्टंट और आपराधिक गतिविधियों को बढ़ावा दे रहा है। परिजनों को अपने बच्चों के ऐसी गतिविधि पर ध्यान देना चाहिए और सतर्क रहना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें