फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनारस में चला पीएम मोदी का जादू, भगवा रंग में रंगी काशी

Sun, 12 Mar 2017 12:35 PM IST
amar ujala.com/presented by उत्पल कांत
विज्ञापन
1 of 14
lahar - फोटो : अमर उजाला

विधानसभा चुनाव 2017 के लिए मतगणना शुरू हो गई है। रुझानों में भाजपा को जैसे-जैसे बढ़त मिलती जा रही है वैसे-वैसे भाजपा कार्यकर्ताओं का जोश बढ़ता जा रहा है। इसी के साथ भाजपा समर्थकों में जोश का माहौल है। पीएम मोदी का संसदीय क्षेत्र वाराणसी मोदीमय हो गया है। मोदी मोदी के नारे लग रहे। कार्यकर्ताओं ने लड्डू भी बांटने शुरु कर दिए हैं। वाराणसी में हर ओर जीत का जश्न मनाया जा रहा है। भाजपा की महिला विंग के साथ मुस्लिम महिलाएं भी जश्न के महौल में।
विज्ञापन

2 of 14
lahar - फोटो : अमर उजाला
एग्जिट पोल की तरह ही परिणाम आने पर हर भाजपा कार्यकर्ता उत्सव मना रहा है। भाजपा और मोदी के नारे हर ओर सुनाई दे रहा है। मतगणना स्थल पहड़िया मंडी के बाहर भाजपा समर्थकों की भीड़ जुट गई है।
विज्ञापन

3 of 14
lahar - फोटो : अमर उजाला


जो लोग अपने टीवी सेट्स से चिपके थे वो अब अपने घरों से बाहर निकल रहे हैं। लोग एक दूसरे को बधाई दे रहे हैं। यहां गली से लेकर चौराहों तक ‘मोदी’-‘मोदी’ के नारे लग रहे हैं।

4 of 14
lahar - फोटो : अमर उजाला
एक भाजपा कार्यकर्ता ने कहा कि जो कहते थे कि देश में कोई नरेंद्र मोदी लहर नहीं है, उन्हें ये जश्न देखना चाहिए। जनता विकास के मुद्दों पर भाजपा के साथ आई है। यह जीत एतिहासिक साबित होने वाली है। प्रदेश के हालात बदलने बाले हैं।
विज्ञापन

5 of 14
lahar - फोटो : अमर उजाला

बनारस की आठ सीटों पर से सात में भाजपा आगे चल रही है। यही हाल पूर्वांचल के अधिकतर जिलों का है। बलिया, सोनभद्र में भी जश्न का महौल है। बीजेपी की सरकार बनने की खुशी से पार्टी कार्यकर्ता फूले नहीं समा रहे हैं। यूपी में ये बीजेपी की सबसे बड़ी जीत हो सकती है। यहां केवल और केवल नरेंद्र मोदी फैक्टर का जादू चला है। 
विज्ञापन

6 of 14
lahar - फोटो : अमर उजाला
पीएम के संसदीय क्षेत्र वाराणसी के आठ सीटों पर भाजपा आगे चल रही है। मोदी के सूनामी में दूसरी पार्टी कहीं भी ठहर नहीं पाई। पीएम के संसदीय कार्यालय पर कार्यकर्ता और समर्थक ढ़ोल-नगाड़े की थाप पर नाच गा रहे हैं।
विज्ञापन

7 of 14
lahar - फोटो : अमर उजाला

भारत माता की जय, जय श्रीराम-जय श्रीराम, मोद-मोदी- अबकी बार भाजपा सरकार की करतल ध्वनी बनारस की सड़कों पर गुंज रहा है। हर ओर भाजपा की जीत की चर्चा है। वहीं कौन सी सीट पर किस प्रत्याशी को कितना वोट आ रहा ये जानने के लिए सभी उत्सुक हैं।

8 of 14
lahar - फोटो : अमर उजाला

हाथ में तिरंगा,माथे पर भगवा टोपी और लबों पर भारत माता के जयकारे लगाते समर्थक। बनारस के सभी सड़कों पर आपको इस तरह का नजारा देखने को मिल रहा है।

9 of 14
lahar - फोटो : अमर उजाला
भाजपा की जीत का जश्न मना रहे कार्यकर्ता

10 of 14
lahar - फोटो : अमर उजाला

शहर उत्तरी सीट से अपनी विजय का जश्न मना रहे रविंद्र जायसवाल। वो अभी सबसे आगे चल रहे हैं।

11 of 14
lahar - फोटो : अमर उजाला
भाजपा की जीत का जश्न मना रहे कार्यकर्ता

12 of 14
lahar - फोटो : अमर उजाला
भाजपा की जीत का जश्न मना रहे कार्यकर्ता

13 of 14
lahar - फोटो : अमर उजाला
भाजपा की जीत का जश्न मना रहे कार्यकर्ता
विज्ञापन

14 of 14
lahar - फोटो : अमर उजाला
भाजपा की जीत का जश्न मना रहे कार्यकर्ता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें