काशी के कोतवाल काल भैरव के किए दर्शन।
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने हर बात पर अनावश्यक प्रतिक्रिया से बचने की भी नसीहत दी। साथ ही सोशल मीडिया पर गुणवत्ता एवं तथ्यों की सत्यता पर विशेष ध्यान देने पर जोर दिया। उन्होंने विरोधियों के एजेंडे में न फंसते हुए स्वयं की विचारधारा को आगे बढ़ाने, केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों का प्रचार-प्रसार करने का आह्वान किया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, संगठन महामंत्री सुनील बंसल, क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चंद श्रीवास्तव, क्षेत्रीय संयोजक आईटी शशिशेखर, सौरभ चंद्रा, दिवेश पांडेय, अभिजीत यदुवंश, अशोक ‘तिलक’, अखिल सिंह, प्रतीक गुप्ता, अलोक सिंह उपस्थित रहे।