हाईवे पर चक्काजाम करते लोग।
- फोटो : संवादत
स्कॉर्पियो के शीशे पर लिखा है अध्यक्ष व्यापार मंडल वाराणसी
मुरादपुर कोटिला गांव में फोरलेन पर हुए सड़क हादसे में जिस स्कॉर्पियो से सड़क दुर्घटना हुई है, उसके अगले शीशे पर अध्यक्ष व्यापार मंडल वाराणसी लिखा है। गाड़ी के अंदर चिप्स, कुरकुरे, नमकीन, टाफी, नींबू और पानी की बोतल रखी थी। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो उसमें दो पुरुष, तीन महिलाएं बैठी थीं। जो दुर्घटना के बाद तुरंत कही हट गई। दुर्घटना इतनी भयानक थी कि अगला हिस्सा चूप-चूर हो गया है। जिसे देख अंदाजा लगाया जा सकता है कि स्कॉर्पियों अनियंत्रित चाल में थी।