पूर्वांचल में रविवार रात तेज आंधी के साथ आई बारिश से भारी नुकसान हुआ। आंधी और बारिश से पेड़ उखड़ गए, बिजली आपूर्ति बाधित रही और टीन शेड और फूस के बने घर भी धराशाई हो गए। साथ ही पूर्वांचल में आठ लोगों की मौत हो गई।आगे की स्लाइड्स में देखें...
विज्ञापन
2 of 11
rain
- फोटो : अमर उजाला
वाराणसी जिले में कुछ ग्रामीण इलाकों में आंधी और बारिश से बिजली लाइन के तार गिरने से मार्ग बाधित रहा। इस दौरान बिजली आपूर्ति बाधित रही। वहीं पेयजल की आपूर्ति नहीं हो सकी। साथ ही आम की फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन
3 of 11
rain
- फोटो : अमर उजाला
बलिया में कई इलाकों में सड़कों पर पेड़ गिर जाने से आवागमन बाधित हो गया। टीन शेड और फूस के बने घर गिर गए। तेज आधी बारिश के दौरान जनपद में एक महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई। कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है।
4 of 11
rain
- फोटो : अमर उजाला
सोनभद्र में बिजली उत्पादन पर विपरीत असर पड़ा है। जगह जगह पारेषण व वितरण लाइनों के तार टूटने से उत्पादन निगम को अपनी चार विद्युत परियोजनाओ से 2500 मेगावाट तक उत्पादन घटाना पड़ा है। वहीं सोनांचल में आंधी के चलते कई मकानों के टीनशेड और छप्पर उड़ गए।
विज्ञापन
5 of 11
rain
- फोटो : अमर उजाला
गाजीपुर में बिजली के पोल और तार टूटने से रात्रि बारह बजे से गुल हुई बिजली दूसरे दिन बारह बजे के बाद लौटी। आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह से चौपट हो गई है। नगर के अलावा ग्रामीण इलाके में बिजली पूरी तरह ठप है। ग्रामीण क्षेत्रों में झोपड़ी और टीन शेड उड़ने से रात भर लोग परेशान रहे।
विज्ञापन
6 of 11
rain
- फोटो : अमर उजाला
मऊ में कई स्थानों पर पेड़ गिरने से विद्युत आपूर्ति व्यवस्था चरमरा गई है। आकाशीय बिजली गिरने से एक घर की दीवार वहीं एक स्कूल की बाउंड्रीवाल गिर गई। कई मंड़इयां उड़ गई। विद्युत आपूर्ति बाधित रहने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जिला मुख्यालय पर 12 घंटे बाद ठप विद्युत आपूर्ति बहाल हो सकी।
विज्ञापन
7 of 11
rain
- फोटो : अमर उजाला
आजमगढ़ में आम की फसल टूटकर बिखर गई। वैवाहिक कार्यक्रम में लगे टेंट मड़इयों के छप्पर आदि उड़ गए। रात से गुल बिजली दो बजे तक बहाल नहीं हो पाई थी। इसके चलते लोग पेयजल किल्लत से भी जूझे। वहीं आकाशीय बिजली गिरने से मड़ई में बधे दो मवेशी जलकर मर गए।
8 of 11
rain
- फोटो : अमर उजाला
मिर्जापुर में रविवार की देर रात आई तेज आंधी और पानी से दो मंजिला मकान से गिर गया। जिसमें दबने से एक अधेड़ की मौत हो गई।
9 of 11
rain
- फोटो : अमर उजाला
जौनपुर में जगह जगह पेड़ और और बिजली के पोल उखड़ गए। जिससे काफी नुकसान हो गया। वहीं आंधी और पानी से जिले में तीन लोगों की जान चली गई। हरपालगंज रेलवे स्टेशन के पास तीन पेड़ रेलवे ट्रैक पर गिर पड़े जिससे कुछ देर के लिए रेल यातायात बाधित रहा। पूरे जिले की बिजली गुल हो गई है। आंधी से लगी आग पांच गुमटियां और तीन छप्पर जलकर राख हो गए।
10 of 11
rain
- फोटो : अमर उजाला
चंदौली में काफी ऩुकसान हुआ है। वहीं बिजली गिरने से बुर्जुग मौत हो गई। नगवा-चोचकपुर घाट पर पीपा पुल टूट गया। कई इलाकों की आपूर्ति ठप हो गई तो कई मार्गों पर पेड़ गिरने से वाहनों का परिचालन ठप हो गया। तेज आंधी से कई क्षेत्रों में घरों के टिनशेड और छप्पर उड़ गए, आम की फसल को भी काफी नुकसान पहुंचा है।